आठ को धूमधाम से होगा ठाकुर अनुकूल चंद्र का 138वां जन्मोत्सव

सत्संग विहार प्रार्थना भवन में श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्र का 138वां जन्म महोत्सव सह विराट सत्संग महोत्सव को लेकर सत्संग विहार कर्मियों ने बैठक की.
सहरसा. सत्संग विहार प्रार्थना भवन में श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्र का 138वां जन्म महोत्सव सह विराट सत्संग महोत्सव को लेकर सत्संग विहार कर्मियों ने बैठक की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी आठ फरवरी को ठाकुर अनुकूल चंद्र का 138वां जन्मोत्सव सह विराट सत्संग का आयोजन सत्संग केंद्र मंदिर सिमराहा वार्ड पांच में मनाया जायेगा. जिसमें उषा कीर्तन, समवेत विनती प्रार्थना, भव्य शोभा यात्रा, भंडारा में प्रसाद वितरण, मातृ सम्मेलन, धर्म सभा एवं संध्या विनती प्रार्थना के साथ उत्सव का समापन किया जायेगा. बैठक में प्रताप सिंह, राज किशोर प्रसाद सिंह, डॉ भारत भूषण सिंह, बनवारी प्रसाद यादव, अनिल कुमार विमल, अशोक कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, भारतेंदु कुमार सिंह, अमन कुमार, आनंद कुमार गुप्ता, नित्यानंद सिंह सहित अन्य गुरु भाई व गुरु मां मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










