ग्लास ओवरब्रिज का अब तक फाइनल नहीं हुआ टेक्निकल बीड
Updated at : 03 Jan 2026 5:54 PM (IST)
विज्ञापन

जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार ने शनिवार को मत्स्यगंधा झील में प्रस्तावित ग्लास ब्रिज एवं झील के उत्तरी किनारे विभिन्न निर्माणाधीन संरचना का निरीक्षण किया.
विज्ञापन
मत्स्यगंधा झील में चल रहे विभिन्न निर्माणाधीन संरचना का डीएम ने किया निरीक्षण, जून तक पूरा होगा निर्माण कार्य
सहरसा. जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार ने शनिवार को मत्स्यगंधा झील में प्रस्तावित ग्लास ब्रिज एवं झील के उत्तरी किनारे विभिन्न निर्माणाधीन संरचना का निरीक्षण किया. उन्होंने मौजूद संवेदक एवं संबंधित तकनीकी पदाधिकारियों से कार्य प्रगति के संबंध में जानकारी ली एवं दिशा निर्देश दिया. यह संज्ञान में आया कि यह कार्य माह जून तक पूर्ण किया जाना है. निर्धारित अवधि को दृष्टि में रखते कार्य प्रगति अपेक्षाकृत धीमी पाया गया. जिसको लेकर कार्य में तेजी लाने एवं इससे संबंधित कार्ययोजना आगामी दो दिनों में उपलब्ध कराने का निर्देश साइट इंजीनियर को दिया. स्थल निरीक्षण क्रम में टावर, शोप्स के संबंध में जानकारी दी गयी कि अर्बन हाट में एल सेप में 15 स्टॉल रहेंगे, जबकि सावेनियर शोप्स में आर्च शेप में 10 स्टाॅल रहेंगे. एक्सपीरियंस सेंटर में पांच हॉल होंगे, जिसमें महाभारत काल की कथा थ्री डी प्रोजेक्टर से बारी-बारी से 15 मिनट तक सभी हॉल में प्रदर्शित किया जायेगा एवं फूड कोर्ट भी बनेगा. झील के दक्षिणी घाट पर सीढ़ियां के निर्माण का ग्राउंड वर्क का भी उन्होंने निरीक्षण किया.पटना की टीम से सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराने का निर्देश
निरीक्षण क्रम में सरिया की मोटाई एवं सीमेंट कंक्रीट बालू के गुणवत्ता की जांच पटना की टीम से कराने का निदेश अभियंता को दिया. नगर निगम को दिये गये पूर्व में निदेशानुसार जलकुंभी को हटाने के लिए अविलंब आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. वहीं उन्होंने कहा कि मत्स्यगंधा झील में बनने वाले ग्लास ब्रिज अभी तक फाइनल नहीं हुआ है. टेक्निकल बीड के बाद फाइनैंशियल टेंडर होगा. उसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा. इसके अलावे अन्य सभी कार्य चल रहे हैं, जिसे निर्धारित समय पर पूरा करा लिया जायेगा. मौके पर अपर समाहर्ता निशांत, जिला लोक शिकायत निवारण मृत्युंजय कुमार, उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला, अनुमंडल पदाधिकारी श्रीयांस तिवारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार, रक्तकाली मंदिर न्यास समिति के कोषाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद सिंह सहित अन्य मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




