ePaper

प्रधानाध्यापक के अभ्यर्थी शिक्षक भरेंगे पांच-पांच प्रखंड के नाम

Updated at : 20 Jan 2026 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक के अभ्यर्थी शिक्षक भरेंगे पांच-पांच प्रखंड के नाम

अनुशंसित अभ्यर्थियों से पांच-पांच प्रखंड का विकल्प प्राप्त करने को लेकर निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक को निर्देश दिया गया.

विज्ञापन

सहरसा. बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा प्रधानाध्यापक के पदों के लिए विज्ञापन संख्या 26/20224 के तहत अनुशंसित अभ्यर्थियों से पांच-पांच प्रखंड का विकल्प प्राप्त करने को लेकर निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक को निर्देश दिया गया. क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक के कहा कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा अनुशंसित अभ्यर्थी को द्वितीय चरण के तहत प्रमंडल, जिला का आवंटन विभागीय आदेश द्वारा किया गया है. विभाग द्वारा निर्णय लिया गया कि जिन अभ्यर्थियों का प्रमंडल व जिला आवंटित हो चुका है. उनसे आवंटित जिले में पांच-पांच प्रखंड का विकल्प मांगा गया है. इस आलोक में अभ्यर्थियों राज्य सरकार के तहत पंचायतीय राज संस्थाओं एवं नगर निकाय संस्थाओं द्वारा नियुक्त स्थानीय निकाय शिक्षक जो प्रधानाध्यापक अभ्यर्थी हैं, ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपने लॉगिन आइडी के माध्यम से आवंटित जिला के पांच-पांच का नाम विकल्प के रूप में भरेंगे. सीबीएसई, आइसीएसई, बीएसईबी से संबद्धता प्राप्त विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों के अनुभव प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्त शिक्षक जो प्रधानाध्यापक अभ्यर्थी हैं, सॉफ्टवेयर के माध्यम से आवंटित जिले के पांच-पांच प्रखंड का नाम विकल्प के रूप में भरेंगे. अभ्यर्थियों द्वारा उपर्युक्त विकल्प 21 जनवरी से 27 जनवरी तक भरा जायेगा. उन्होंने कहा कि जो अभ्यर्थी पांच-पांच प्रखंड का विकल्प नहीं भरेंगे, उन्हें आवंटित जिले में ही प्रखंड, विद्यालय का पदस्थापन सॉफ्टवेयर के माध्यम से रेंडमाइजेशन तरीके से कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन