पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ करें कार्य : एसडीएम

Published by :Dipankar Shriwastaw
Published at :16 Apr 2026 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ करें कार्य : एसडीएम

पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ करें कार्य : एसडीएम

विज्ञापन

प्रखंड कार्यालय में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का एसडीएम ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ सिमरी बख्तियारपुर . प्रखंड कार्यालय के सभागार में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं आवास गणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को एसडीएम आलोक राय एवं बीडीओ जयकिशन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.उद्घाटन उपरांत एसडीएम आलोक राय ने प्रगणकों व पर्यवेक्षकों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ सभी कार्य करने का निर्देश दिया.उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से कराई जाएगी. कागजी प्रक्रिया के बजाय डेटा सीधे पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और रियल-टाइम मॉनिटरिंग संभव होगी. इससे समय की बचत के साथ आंकड़ों की शुद्धता भी सुनिश्चित होगी.प्रशासन के अनुसार जनगणना कार्य दो चरणों में संपन्न होगा. प्रशिक्षण के दौरान बीडीओ जयकिशन ने कहा कि जनगणना राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है. इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि बर्दाश्त नहीं की जाएगी. प्रथम चरण के तहत 2 मई से 31 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं आवास गणना की जायेगी. इसके बाद द्वितीय चरण में मुख्य जनसंख्या गणना फरवरी 2027 में कराई जायेगी. प्रशिक्षण कार्यक्रम चार बैचों में आयोजित किया जा रहा है. प्रशिक्षण का समय प्रतिदिन सुबह साढ़े नौ बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है. प्रत्येक बैच में करीब 45 पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. फील्ड ट्रेनर के रूप में चंदन कुमार चौधरी, अबु हनजला, संजीव कुमार, अजय कुमार, दीपक कुमार, विनय कुमार, पवित्र कुमार पवन एवं अब्दुल वारिस द्वारा डिजिटल प्रणाली की बारीकियों की जानकारी दी जा रही है. प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को डिजिटल उपकरणों के उपयोग, डेटा अपलोड, त्रुटि सुधार प्रणाली तथा फील्ड में आने वाली समस्याओं के समाधान की विस्तृत जानकारी दी जा रही है. प्रखंड प्रशासन का कहना है कि तकनीक आधारित इस जनगणना से न केवल कार्य में तेजी आएगी, बल्कि सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े भी प्राप्त होंगे, जो भविष्य की योजनाओं के निर्माण में सहायक साबित होंगे. मौके पर कार्यालय कर्मी मो परवेज आलम, विनय कुमार भारती, दीवाकर कुमार, विजय कुमार, ब्रजेश कुमार, महेशर इमाम सहित अन्य अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन