15 मई तक कार्य पूरा करने का निर्देश, गुणवत्ता से समझौता नहीं करने की सख्त चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
15 मई तक कार्य पूरा करने का निर्देश, गुणवत्ता से समझौता नहीं करने की सख्त चेतावनी

15 मई तक कार्य पूरा करने का निर्देश,

विज्ञापन

डीएम ने पूर्वी कोसी तटबंध एवं डेंगराही घाट पुल निर्माण का किया निरीक्षण लापरवाही पर अधिकारियों को लगाई फटकार सलखुआ . बुधवार की शाम जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर कोसी नदी पर निर्माणाधीन डेंगराही घाट पुल का स्थल निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पुल निर्माण कार्य में सुस्ती और लापरवाही पाए जाने पर डीएम ने प्रोजेक्ट मैनेजर व अभियंता दल को कड़ी फटकार लगायी. डीएम ने निर्माण कार्य की बारीकी से जांच करते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर और कार्यपालक अभियंता को स्पष्ट निर्देश दिया कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाये. उन्होंने आगामी बाढ़ को ध्यान में रखते हुए हर हाल में 15 मई तक पुल निर्माण कार्य पूरा करने का सख्त निर्देश दिया. साथ ही कार्य में देरी और गलत जानकारी देने के मामले में संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब करने को कहा. निरीक्षण के क्रम में डीएम ने पूर्वी कोसी तटबंध के 116/20 एवं 117 स्पर बिंदुओं पर चल रहे बाढ़ निरोधात्मक कार्यों का भी जायजा लिया. इसके बाद उन्होंने स्लुईस गेट का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. मीडिया से बातचीत में डीएम ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के अंदर पुल के पिलर निर्माण को हर हाल में पूरा करना अनिवार्य है. साथ ही कटाव निरोधात्मक कार्यों में भी गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया. डीएम ने बताया कि इस पुल के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी और यह सहरसा को खगड़िया से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा. उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि पुल के बीच में एक ड्रॉप (एप्रोच सुविधा) बनाया जाये, ताकि बीच में बसे लोगों को भी आवागमन में सहूलियत मिल सके. इस मौके पर आपदा प्रबंधन के एडीएम, डीडीसी, एसडीएम, बीडीओ वीरेंद्र कुमार, सीओ पुष्पांजलि कुमारी, कोपरिया डिवीजन के कार्यपालक अभियंता सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन