बाबा के बरात में भूत व प्रेत की निकली झांकी

Updated at : 26 Feb 2025 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
बाबा के बरात में भूत व प्रेत की निकली झांकी

महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के सभी शिव मंदिरों में पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिन भर उमड़ती रही.

विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ प्रतिनिधि, सहरसा महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के सभी शिव मंदिरों में पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिन भर उमड़ती रही. सुबह पांच बजे से ही ओम नमः शिवाय व हर-हर महादेव के जयकारा से सभी शिव मंदिर परिसर गुंजायमान होते रहे. सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ शिव मंदिरों में जुटने लगी. शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं के जुटने से मेला का नजारा रहा. सभी मंदिरों के बाहर छोटे-छोटे दुकान सज गये थे. सभी शिव मंदिरों को आकर्षक ढंग से रंग रोगन व साफ सफाई कर सजावट की गयी. वहीं संध्या में पीडब्ल्यू स्थित बाबा नर्मदेश्वर नाथ महादेव मंदिर, शंकर चौक शिव मंदिर, मनोहर हाई स्कूल के निकट सुरेश्वर नाथ महादेव मंदिर, जीआरपी शिव मंदिर, आरपीएफ बसहा मंदिर से भोले बाबा की बरात व आकर्षक झांकी निकाली गयी. इसमें भूत, प्रेत, बंदर, भालू के मुखौटे लगाकर झूमते गाते बच्चे, युवा ने ट्रैक्टर के डाला, पालकी व बैलगाड़ी से नगर भ्रमण किया. बाबा भोले की बरात को देखने के लिए मंदिर, सडकों पर लोगों की भीड़ लगी रही. वहीं रात्रि में शिव पार्वती विवाह का आयोजन हुआ. फागुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि में श्रद्धालु व्रत उपवास पूरी आस्था व भक्ति के साथ करते हैं. शहरी क्षेत्र में मत्स्यगंधा स्थित महादेव मंदिर, गायत्री शक्तिपीठ मंदिर, शंकर चौक शिव मंदिर, महावीर चौक शिव मंदिर, राम जानकी ठाकुरबाडी शिव मंदिर, कोसी चौक शिव मंदिर, मानस मंदिर, मनोहर स्कूल स्थित शिव मंदिर, नगर निगम कार्यालय गंगाजल स्थित शिव मंदिर, जेल गेट स्थित शिव मंदिर, नया बाजार स्थित शिव मंदिर में सुबह से शिवलिंग की पूजा अर्चना श्रद्धालु नर-नारी करते रहे. वहीं महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव मंदिरों में अनवरत भजन, कीर्तन, अष्टजाम, नवाह से पूरा माहौल भक्तिमय बना है. मंदिर के बाहर पूजा के प्रसाद बेर, शंकरकंद, गाजर, भांग, धतूरा, फूल, बेलपत्र, नारियल की जमकर बिक्री हो रही है. मंदिरों से निकली भव्य झांकी पंडित कामेश्वर झा, पंडित रविंद्र झा ने बताया कि बुधवार के दिन शिवरात्रि होने के कारण सर्वाथ सिद्धियोग बना है. आज के दिन पूजा पाठ करने से सुख, समृद्धि व आरोग्य की प्राप्ति होती है. उन्होंने कहा कि फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती का विवाह हुआ था. जिस कारण महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. खासकर महिलाएं अपनी दांपत्य जीवन की खुशहाली, अचल सुहाग के लिए व्रत उपवास करती हैं. वहीं कुमारी कन्याएं भगवान शिव की तरह मनपसंद जीवन साथी प्राप्ति के लिए शिवरात्रि पर्व को पूरी श्रद्धा व आस्था से मनाती है. रात्रि में सभी शिव मंदिरों में भगवान शिव व पार्वती के विवाह का आयोजन धूमधाम से किया गया. वहीं शहर के शंकर चौक शिव मंदिर, नया बाजार पीडब्लूडी स्थित नर्मदेश्वर नाथ महादेव मंदिर, पुलिस लाइन तथा पूरब बाजार स्थित बाबा सुरेश्वर नाथ महादेव मंदिर से शिव बरात की झांंकी निकाल पूरे शहर में भ्रमण कराया गया. ट्रैफिक व्यवस्था रही सुदृढ़ श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में किसी प्रकार की कठिनाई ना हो, इसे लेकर मंदिर कमेटी सहित जिला प्रशासन द्वारा बेहतर इंतजाम किये गये थे. यातायात की सुगमता को लेकर मंदिरों के आसपास ट्रैफिक की समुचित व्यवस्था की गयी थी. जिससे जाम की स्थिति नहीं बनी. शहर के मुख्य मंदिर शंकर चौक पर हजारों की संख्या में सुबह से ही श्रद्धालु नर-नारी पहुंचने शुरू हो गये थे. जो देर संध्या तक लगातार जारी रहा. मंदिर के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धालुओं को सभी तरह की सुविधाएं पहुंचाई जा रही थी. मंदिर को आकर्षक रूप से पूरी तरह सजाया गया. गर्भ गृह से लेकर परिसर पूरी तरह सुगंधित फूल मालाओं से सजा था. जो मंदिर को भव्यता प्रदान कर रहा था. रंगीन झालरों व बल्बों से सजे मंदिर आकर्षक का केंद्र नजर आ रहे थे. फोटो – सहरसा 02 -ं शंकर चौक मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु. फोटो – सहरसा 03 – मंदिर के बाहर फल फूल खरीदते श्रद्धालु. फोटो – सहरसा 04 – निगम कार्यालय स्थित मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु. फोटो – सहरसा 05 – पंचमुखी महादेव मंदिर में जुटी भीड़. फोटो – सहरसा 06 – गायत्री मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु. …………………. शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना करने वालों का लगा रहा तांता पतरघट. महाशिवरात्रि पर्व को लेकर बुधवार को क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों में देवाधिदेव महादेव की पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही. अहले सुबह से ही शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना करने वाले का तांता लगा रहा. इस दौरान पतरघट बाजार स्थित थाना चौक शिव मंदिर, काली स्थान देवद्वार शिव मंदिर, कपसिया बस्ती स्थित नर्मदेश्वर महादेव, विशनपुर बस्ती स्थित कल्याणेश्वर महादेव सहित कहरा, धबौली, पस्तपार, पामा, किशनपुर, भद्दी, जम्हरा, गोलमा सहित सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा दूध, गंगाजल, फूल, बेलपत्र, धतुरा सहित अन्य पूजन सामग्रियों से बाबा की विशेष पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की गयी. जबकि देर शाम मंदिरों को भव्य तथा आकर्षक तरीके से सजाया गया व भजन संध्या आरती पूजन की गयी. शाम में सुखासन कांवरिया संघ 51 फीट के कांवर के साथ अगुआनी घाट से गंगाजल भरकर बाबा सिंहेश्वर पर जलाभिषेक के लिए निकला. जिसका स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा रास्ते में भव्य स्वागत कर पूजा-अर्चना की गयी. शिव मंदिरों से निकली शंखों की ध्वनि व हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा. फोटो – सहरसा 07 – थाना चौक पतरघट स्थित नर्मेंदश्वर महादेव मंदिर.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन