रेलवे ट्रैक किनारे प्रतिबंधित कोडिंग युक्त सिरप बरामद

Updated:
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक किनारे प्रतिबंधित कोडिंग युक्त सिरप बरामद

रेलवे ट्रैक किनारे प्रतिबंधित कोडिंग युक्त सिरप बरामद

विज्ञापन

सहरसा. सहरसा आरपीएफ ने ने रेलवे ट्रैक किनारे एक पीट्टू बैग बरामद कर 98 बोतल प्रतिबंध कफ सिरप बरामद किया है. मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर सहरसा आरपीएफ द्वारा सोमवार को निरीक्षक प्रभारी धनंजय कुमार, साथ में उप निरीक्षक सुजीत कुमार मिश्र, उत्पाद विभाग के निरीक्षक संजीत कुमार समपार फाटक संख्या 30/सी किलोमीटर संख्या-40/5-6 पर पहुंचे तो प्रधान आरक्षी सोनेलाल टूडू को मध्य रेल लाइन से पश्चिम झाड़ी में एक सलेटी रंग का पिटू बैग पड़ा हुआ दिखाई दिया. जिसका एक चैन खुला हुआ था. आरपीएफ ने जानकारी देते हुए बताया कि बैग को झाड़ी से निकालकर खोलकर चेक किया गया तो प्रतिबंधित कोडिन युक्त सिरप प्रति बोतल 100 मिलीलीटर पाया गया, प्रत्येक बोतल की कीमत करीब कीमत 185 रुपये बतायी गयी. कुल 98 बोतल सिरप बरामद किया गया. सभी बरामद बोतल को उत्पाद निरीक्षक के द्वारा जब्ती सूची तैयार कर बरामद कफ सिरफ को जब्त किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन