ePaper

निगम सफाई कर्मियों का दूसरे दिन भी सांकेतिक हड़ताल रहा जारी

Updated at : 03 Jan 2026 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
निगम सफाई कर्मियों का दूसरे दिन भी सांकेतिक हड़ताल रहा जारी

नगर निगम के सफाई कर्मियों के नौ सूत्री मांगों को लेकर पिछले शुक्रवार से कर रहे दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा.

विज्ञापन

मांगें नहीं माने जाने पर करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

सहरसा. नगर निगम के सफाई कर्मियों के नौ सूत्री मांगों को लेकर पिछले शुक्रवार से कर रहे दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. इस दौरान उन्होंने नगर निगम कार्यालय में अपनी मांगों के समर्थन में जमकर प्रदर्शन किया. सफाई कर्मी रामचंद्र मल्लिक, कपिल मल्लिक ने कहा कि उनकी नौ सूत्री मांगों को बार-बार नजरअंदाज किया जा रहा है. हड़ताल करने पर प्रत्येक बार बोर्ड में निर्णय लेने का आश्वासन दिया जाता है. लेकिन आश्वासन आज तक पूरा नहीं हो सका है, जिससे सफाई कर्मी को बार-बार अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर जाना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि उनकी मांग 18 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देने, नये व पुराने सफाई कर्मी को एक समान देखने, साथ ही पिछले तीन महीने से वेतन भुगतान की मांग मुख्य रूप से शामिल है. उन्होंने कहा कि पूरे शहर की वे लोग सफाई करते हैं, लेकिन उन लोगों की ओर विभाग का ध्यान नहीं है. पिछले दो साल से ईपीएफ काटा जा रहा है, लेकिन किसी के खाते में रुपये नहीं आ रहा है. ईपीएफ का भुगतान नहीं होने से सफाई कर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि हड़ताल को लेकर पूर्व में जानकारी दी गयी थी, लेकिन किसी ने वार्ता तक नहीं की. मजबूर होकर दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल शुरू किया गया है. मांग पूरा नहीं होने पर आगे अनिश्चितकालीन हड़ताल की जायेगी.

मौके पर अमर मल्लिक, निर्मला देवी, दुलारी देवी, नीलम देवी, पंकज मल्लिक, विकास मल्लिक, राजू मल्लिक, रौशन मल्लिक, विलास कुमार, प्रदीप मल्लिक, चंद्र किशोर मल्लिक, किरण देवी, मीना देवी, अंजली देवी, प्रमिला देवी, भारती देवी, राजू मल्लिक, सहित दर्जनों की संख्या में सफाई कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन