सड़क हादसे में छात्रा जख्मी, सहरसा रेफर

Updated:
विज्ञापन
सड़क हादसे में छात्रा जख्मी, सहरसा रेफर

सड़क हादसे मे�� छात्रा जख्मी, सहरसा रेफर

विज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर. बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डाक बंगला चौराहे के समीप रविवार सुबह एक सड़क हादसे में कोचिंग जा रही छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जख्मी छात्रा की पहचान खम्होती पंचायत वार्ड संख्या 5 निवासी अजय भगत की पुत्री रिंकी कुमारी के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार रिंकी कुमारी हर रोज की तरह रविवार को भी कोचिंग के लिए घर से निकली थी. जैसे ही वह डाक बंगला चौराहे के समीप सड़क पार कर रही थी, उसी समय सलखुआ की ओर से आ रही एक ई-रिक्शा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद वह मौके पर ही गिरकर जख्मी हो गयी. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना के बाद से परिजनों में चिंता का माहौल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से डाक बंगला चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. फोटो – सहरसा 25 – घायल छात्रा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन