ePaper

गला काटकर निर्मम हत्या मामले में भामाशाह विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा नेता पहुंचे गोलमा, परिजनों से मिलकर ली जानकारी

Updated at : 18 Apr 2025 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
गला काटकर निर्मम हत्या मामले में भामाशाह विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा नेता पहुंचे गोलमा, परिजनों से मिलकर ली जानकारी

प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा नेता पहुंचे गोलमा, परिजनों से मिलकर ली

विज्ञापन

वरीय पुलिस पदाधिकारियों से बात कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की कही बात सहरसा . जिले में पतरघट थाना क्षेत्र के गोलमा पश्चिमी निवासी निर्मल साह की पिछले शनिवार की देर रात अपराधियों ने गला काटकर निर्मम पूर्वक हत्या करने के बाद अपराधियों ने सिर से धड़ को अलग करते हुए सिर को भी गायब कर दिया. जिसको लेकर गुरुवार को पटना से चलकर भामाशाह विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा के प्रदेश नेता नरेश साव ने परिजनों से मिलकर विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने कहा कि सात दिन बाद भी अब तक कटे हुए सिर को प्रशासन बरामद नहीं कर पायी है और ना ही हत्या की घटना में सम्मिलित हत्यारों की गिरफ्तारी हो पायी है. यह घटना काफी मर्माहत करने वाली है. घटना की निंदा करते पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारी से बातकर दोषियों के खिलाफ सख्त एवं कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने की बात कही. जेडीयू की प्रदेश नेत्री महासचिव कंचन गुप्ता ने कहा कि यह जघन्य अपराध है. इस तरह की निर्मम हत्या की घटना में सम्मिलित हत्यारा कोई भी हो पुलिस कार्रवाई से नहीं बच पाएगा. साथ ही जिले के भामाशाह विचार मंच के जिला उपाध्यक्ष सुधीर राजहंस, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन, जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष देवेंद्र देव, भामाशाह विचार मंच जिलाध्यक्ष डॉ शशांक सुमन विक्की, भाजपा नेता सुरेश गुप्ता, शक्ति गुप्ता, सत्यनारायण साह, दीपक साह, रामविलास साह ने इस तरह की विभत्स घटना पर आक्रोश प्रकट करते कहा कि सुशासन की वर्तमान सरकार जो आम लोगों को न्याय दिलाने के लिए जानी जाती है. सात दिन बीत जाने के बाद भी अब तक ना ही सिर बरामद कर सकी है और ना ही अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी. जो विभिन्न सवालों को पैदा कर रहा है. यह पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती से कम नहीं है. इसकी घोर निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर शीघ्र कठोर सजा दिलाने का मांग की एवं पीड़ित परिजनों को 50 लाख नगद एवं सरकारी मुआवजा के साथ परिवार के लोगों की सरकारी नौकरी देने की मांग की. वहीं उन्होंने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की तरफ से एक लाख रूपये पीड़ित परिवार को देने की घोषणा की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन