ePaper

खेल से होता है शारीरिक व मानसिक विकास : मधु आनंद

Updated at : 02 May 2025 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
खेल से होता है शारीरिक व मानसिक विकास : मधु आनंद

खेल से होता है शारीरिक व मानसिक विकास : मधु आनंद

विज्ञापन

पंचगछिया नरेय टोला में क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में पटोरी क्रिकेट क्लब बना विजेता सत्तरकटैया . पंचगछिया पंचायत के नरेय टोला में आयोजित सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया. इस टूर्नामेंट में फाइनल मैच पटोरी क्रिकेट क्लब तथा अंकित अंकित एलेवन के बीच खेला गया. जिसमें पटोरी क्रिकेट क्लब ने 12 रनों से अंकित एलेवन को पराजित किया. पटोरी क्लब ने पहले बैटिंग करते हुए 188 रन बनाये. निर्णायक मंडल द्वारा पटोरी क्रिकेट क्लब को विजेता टीम घोषित किया गया तथा विजेता व उपविजेता टीम को कप प्रदान किया गया. पूर्व प्रमुख पूनम देवी ने विजेता टीम को तथा पंचगछिया मुखिया रौशन सिंह की धर्मपत्नी सामाजिक कार्यकर्त्ता मधु आनंद ने उपविजेता टीम को कप प्रदान किया. इस मौके पर उन्होंने बताया कि खेल से जहां शारीरिक व मानसिक विकास होता है. वहीं सामाजिक सौहार्द व भाईचारा भी क़ायम होता है. इस तरह का आयोजन होते रहने से युवावर्ग उत्साहित रहते हैं. व्यवसायिक दृष्टिकोण से भी खेल से अच्छी आमदनी का श्रोत बनता है और सरकारी नौकरी में जाने का अवसर भी मिलता है. इस मौके पर मुखिया रौशन सिंह, पैक्स अध्यक्ष संजीव सिंह, उपमुखिया किशन शर्मा, आयोजक रमण शर्मा व जितेंद्र शर्मा, उद्घोषक भवेश कुमार झा, अंपायर संतोष शर्मा, ब्रह्मदेव दास, राजदेव दास, सावित्री देवी, सुशीला देवी, रौदी शर्मा, गौरव ठाकुर व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन