ePaper

खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का माध्यम : मनीष

Updated at : 28 Dec 2025 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का माध्यम : मनीष

खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का माध्यम : मनीष

विज्ञापन

टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन सोनवर्षाराज. नगर पंचायत स्थित सर हरिवल्लभ इंस्टिट्यूशन उच्च विद्यालय मैदान में जूनियर क्रिकेट क्लब के तत्वावधान टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. जिसका विधिवत उदघाटन मुख्य पार्षद मनीष कुमार ने फीता काटकर किया. उदघाटन मैच ठरिया बनाम भवटिया के बीच खेला गया. जिसमें ठरिया टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 109 रनों से जीत हासिल की. मैच में भवटिया ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी ठरिया टीम ने निर्धारित बीस ओवर में सभी विकेट खोकर 168 रनों का लक्ष्य खड़ा किया. जबकि निर्धारित लक्ष्य का सामना करने उतरी भवटिया की टीम 9 ओवर में सभी विकेट खोकर 59 रनों पर सिमट गयी. उद्घाटन के मौके पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुख्य पार्षद मनीष कुमार ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ अनुशासन में रहकर खेलने का संदेश दिया. मुख्य पार्षद ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का माध्यम है. इससे टीमवर्क, नेतृत्व और अनुशासन का विकास होता है. मैच में कॉमेंटेटर के रूप में निशांत व विक्की, निर्णायक के रूप में स्नेहिल व आशीष राठौर जबकि स्कोरर के रूप में रोशन विश्वास ने अपना योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन