ePaper

बालकों व बालिकाओं को विशेष सुरक्षा एवं संरक्षण उपाय की दी जानकारी

Updated at : 02 Dec 2025 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
बालकों व बालिकाओं को विशेष सुरक्षा एवं संरक्षण उपाय की दी जानकारी

बालकों व बालिकाओं को विशेष सुरक्षा एवं संरक्षण उपाय की दी जानकारी

विज्ञापन

बच्चों में लैंगिक समानता, सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक सहरसा. महिला व बाल विकास निगम द्वारा संचालित जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध 16 दिवसीय विशेष अभियान के तहत मंगलवार को विश्वनाथ प्लस टू उच्च विद्यालय रकिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में लैंगिक समानता, बाल सुरक्षा कानूनों, जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की समझ को बढ़ाना था. कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक जिला हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ वीमेन ने बालक व बालिकाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का महत्व, बाल विवाह के दुष्परिणाम व कानून, जेंडर आधारित हिंसा व उसके प्रकार, लैंगिक भेदभाव के दुष्प्रभाव, पॉक्सो एक्ट के तहत बच्चों के अधिकार, सुरक्षा के प्रावधान एवं दंड, बालकों व बालिकाओं के लिए उपलब्ध विशेष सुरक्षा एवं संरक्षण उपाय की जानकारी दी. कार्यक्रम में ऋचा मिश्रा ने लैंगिक हिंसा की रोकथाम एवं समाज में लैंगिक समानता स्थापित करने के प्रभावी तरीकों पर विस्तृत रूप से बताया. कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ ब्रजभूषण, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिका एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. यह कार्यक्रम बच्चों में जागरूकता फैलाने, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाने एवं समाज में लैंगिक समानता व हिंसा मुक्त वातावरण स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. फोटो – सहरसा – जागरूकता कार्यक्रम में शामिल शिक्षक, छात्र, छात्राएं व अन्य.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन