सोनवर्षा में अवैध मिट्टी खनन का खेल जारी, उपजाऊ जमीन हो रही बंजर

Updated:
विज्ञापन
सोनवर्षा में अवैध मिट्टी खनन का खेल जारी, उपजाऊ जमीन हो रही बंजर

अवैध तरीके से बालू ढोते बालू माफिया

क्षेत्र के नोनैति, मैना स्थित सुरसर नदी, सोनवर्षा कृष्ण मंदिर के पीछे तिलाबे नदी किनारे और सहमौरा के तिलाबे नदी क्षेत्र के आसपास लगातार अवैध मिट्टी खनन का धंधा चल रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार यह कारोबार बिना किसी रोक-टोक के जारी है.

विज्ञापन

सहरसा के सोनवर्षा से मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट:

सहरसा: सोनवर्षा अंचल क्षेत्र के विभिन्न उपजाऊ जमीनों में जेसीबी से अवैध मिट्टी खनन का काम जोर-शोर से जारी है. इस अवैध खनन में ट्रैक्टर और ट्रॉली का भी इस्तेमाल हो रहा है, जिनका निबंधन नहीं होने से परिवहन नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है. इससे न केवल सरकार को राजस्व की हानि हो रही है, बल्कि उपजाऊ जमीन भी धीरे-धीरे बंजर होती जा रही है.

क्षेत्र के नोनैति, मैना स्थित सुरसर नदी, सोनवर्षा कृष्ण मंदिर के पीछे तिलाबे नदी किनारे और सहमौरा के तिलाबे नदी क्षेत्र के आसपास लगातार अवैध मिट्टी खनन का धंधा चल रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार यह कारोबार बिना किसी रोक-टोक के जारी है.

इसी क्रम में जलसीमा गांव में एक रैयत की निजी जमीन से जेसीबी द्वारा जबरन मिट्टी काटे जाने का मामला भी सामने आया है. पीड़ित चंदन पोद्दार ने सोनवर्षा अंचलाधिकारी को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई, लेकिन इसके बावजूद मौके पर खनन पर रोक नहीं लग सकी. आरोप है कि उनकी निजी जमीन को भी बंजर बना दिया गया है.

वहीं, तिलाबे नदी के किनारे सरकारी और निजी दोनों तरह की जमीनों से ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से मिट्टी खनन का सिलसिला लगातार जारी है. खनन और परिवहन विभाग की अनदेखी पर भी सवाल उठ रहे हैं.

इस मामले में सोनवर्षा अंचलाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन