ePaper

महाराणा प्रताप की व्यवस्था में झलकता था सामाजिक न्यायः डॉ रजनीश रंजन

Updated at : 09 May 2025 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
महाराणा प्रताप की व्यवस्था में झलकता था सामाजिक न्यायः डॉ रजनीश रंजन

महाराणा प्रताप की व्यवस्था में झलकता था सामाजिक न्यायः डॉ रजनीश रंजन

विज्ञापन

ईस्ट एन वेस्ट काॅलेज में मनाया गया महाराणा की जयंती सहरसा . स्थानीय ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में शुक्रवार को शूरवीर महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनायी गयी. इस मौके पर ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज समूह के चेयरमैन डॉ रजनीश रंजन, प्राचार्य डॉ नागेंद्र कुमार झा सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने महराणा के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित करते उन्हे श्रद्धा पूर्वक याद किया. जयंती समारोह को संबोधित करते चेयरमैन ने एक कविता के माध्यम से महाराणा को याद करते कहा कि अपने निशंख के हर क्षण में प्रतिमान रखा पुरखों का, अपनी मेधा में सदैव ही ध्यान रखा पुरखों का. वो चाहता तो भव वैभव उनके चरण तलों में होता पर मान की बात ना मानकर मान रखा पुरखों का. उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप की व्यवस्था में सामाजिक न्याय झलकता था. जहां समाज के सभी वर्गो को उचित प्रतिनिधित्व एवं सहयोग का ही प्रतिफल कहा जा सकता है. आज छह सौ वर्ष बाद प्रताप को महाराणा के रूप में हम सभी पूजते हैं. उन्होंने कहा कि शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में महाराणा की जयंती इसलिए आवश्यक है कि शिक्षक भी एक योद्धा की भांति मैदान यानी वर्ग कक्ष जाने से पहले अभ्यास करते हैं. उन्होंने अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के संस्करण को याद करते कहा कि जब लिंकन भारत की यात्रा पर आये थे, उनकी मां ने उनसे कहा था बेटे आप जिस धरा पर जा रहे हो उस धरा में एक वीर सपूत महराणा का जन्म हुआ था. तुम उस जगह पर जाना वहां की एक मुट्ठी मिट्टी जरूर लेकर आना. अब्राहम लिंकन ने भारत भ्रमण के दौरान हल्दी घाटी जाकर एक मुट्ठी मिट्टी संदेश के तौर पर ले जाकर अपनी मां को समर्पित किया था. इस मौके पर महाविद्यालय के बीएड विभागाध्यक्ष डॉ बसंत कुमार मिश्रा, रेडियो ईस्ट एन वेस्ट के कार्यक्रम निदेशक मुक्तेश्वर मुकेश, डाॅ राजीव कुमार सिंह, महाविद्यालय प्राध्यापक सह जनसंपर्क पदाधिकारी अभय मनोज, कुमार मनीष रंजन, राहुल कौशिक ने महाराणा की वीरता, शौर्य, पराक्रम एवं उनके बलिदान पर विस्तृत रुप से चर्चा की. डीएलएड विभागाध्यक्ष उमाशंकर कुमार सिंह के संचालन में आयोजित जयंती समारोह में महाविद्यालय के प्राध्यापक सह नोडल अंशु कुमार गुप्ता, संतोष कुमार, रंजय कुमार राजा, रंजन कुमार, श्रीनिवास, अंशु राज, अखिलेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन