दस बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 02 Mar 2025 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
दस बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

दस बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

महिषी. पश्चिमी कोसी तटबंध के खोराबरतर व गंडोल के बीच गुप्त सूचना के आलोक में की गयी घेराबंदी में दस बोतल अंग्रेजी शराब के संग एक तस्कर को गिरफ्तार करने में जलई ओपी पुलिस को सफलता मिली है. ओपी अध्यक्ष ममता कुमारी के निर्देश पर पीएसआई राजकमल के नेतृत्व में पुलिस बल के जवानों ने बीआर 19 एन 1995 के डिक्की की तलाशी ली व शराब बरामद किया. बाइक को जब्त कर बाइक पर सवार खोराबरतर निवासी विषम्भर यादव के पुत्र अंकित कुमार को उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम में जेल भिजवाया. 10 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ तस्कर व दो वारंटी गिरफ्तार पतरघट . पस्तपार पुलिस ने शनिवार की शाम संध्या गश्ती के दौरान एक तस्कर को 10 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. जबकि शनिवार की रात पस्तपार के ठाड़ी बस्ती से दो वारंटी को गिरफ्तार कर लिया. थाना अध्यक्ष पस्तपार अरमोद कुमार ने बताया कि पुअनि संतोष कुमार सिंह ने संध्या गश्ती के दौरान पामा मोड़ बाढ़ आश्रय स्थल के समीप पामा पंचायत स्थित वार्ड 4 के निवासी जीतन यादव पिता दशरथ यादव को 10 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया तथा पस्तपार के ठाड़ी से कोर्ट वारंटी श्रवण यादव एवं भूपेन्द्र पासवान को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीनों को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन