स्मैक व नगदी के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
स्मैक व नगदी के साथ तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने तस्कर को 24.97 ग्राम स्मैक, आठ हजार नगदी सहित एक मोबाइल के साथ पतरघट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

पतरघट. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलमा पूर्वी स्थित सखौड़ी बस्ती वार्ड छह के निवासी आशीष कुमार पिता मंटू यादव को 24.97 ग्राम स्मैक, आठ हजार नगदी सहित एक मोबाइल के साथ पतरघट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया. थाना अध्यक्ष शशिकुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गोलमा पूर्वी पंचायत स्थित सखौड़ी बस्ती निवासी कुख्यात स्मैक तस्कर आशीष कुमार को बुधवार के दोपहर उसके घर पर एफएसटी टीम में शामिल उनके अलावा सीओ प्रिंस प्रकाश, पीएसआइ प्रशांत कुमार, एएसआई मदन कुमार पंडित ने पुलिस बल के सहयोग से छापेमारी की. थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर आशीष कुमार के खिलाफ पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर बुधवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन