तिरंगा चौक के पास अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 31 May 2026 5:49 PM

विज्ञापन

सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार रात तिरंगा चौक स्थित एक बिस्कुट फैक्ट्री के समीप छापेमारी कर शराब तस्करी का खुलासा किया है.

विज्ञापन

छापेमारी में 23 लीटर विदेशी शराब व बीयर बरामद

बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज

सहरसा. सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार रात तिरंगा चौक स्थित एक बिस्कुट फैक्ट्री के समीप छापेमारी कर शराब तस्करी का खुलासा किया है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब एवं बीयर बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सदर थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी मुकेश यादव को सूचना मिली थी कि तिरंगा चौक के पास मो रियाज उर्फ मो गयासुद्दीन अवैध शराब की बिक्री कर रहा है. सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस को देखकर आरोपित भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन जवानों की मदद से उसे पकड़ लिया गया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हटियागाछी पटेल नगर वार्ड संख्या 31 निवासी मो गयास के पुत्र मो रियाज उर्फ मो गयासुद्दीन के रूप में हुई है. पूछताछ के दौरान उसने बिस्कुट फैक्ट्री के पीछे एक कमरे में शराब रखे होने की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में कमरे की तलाशी ली. तलाशी के दौरान कमरे तथा एक बंद टीन बॉक्स से विभिन्न ब्रांड की बीयर एवं विदेशी शराब बरामद की गयी. बरामद शराब में बडवाइजर मैग्नम बीयर, हेवर्ड्स 5000 बीयर, ऑफिसर्स च्वाइस एलीट एवं ब्लेंडर्स प्राइड अल्ट्रा प्रीमियम व्हिस्की शामिल है.

नशे के खिलाफ लगातार चलाया जा रहा अभियान

पुलिस ने कुल 23.02 लीटर अवैध शराब एवं बीयर जब्त की है. बरामद शराब को विधिवत जब्त करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया. मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि बिहार में शराब की बिक्री, परिवहन एवं भंडारण पूरी तरह प्रतिबंधित है. ऐसे मामलों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन