51 बोतल कोडीन युक्त कफ सीरप के साथ तस्कर गिरफ्तार

बसनही थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर महुआ छोटी नहर के समीप से एक युवक 51 बोतल कोडीन युक्त कफ सीरप के साथ गिरफ्तार कर लिया.
सोनवर्षाराज. बसनही थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर महुआ छोटी नहर के समीप से एक युवक 51 बोतल कोडीन युक्त कफ सीरप के साथ गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर सिंगारपुर जाने वाली सड़क के समीप छापेमारी की गयी. इस दौरान पुलिस वाहन को देख एक व्यक्ति महुआ छोटी नहर किनारे से भागने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़े जाने व जांच के क्रम में बोरे में छिपाकर ले जा रहा 51 बोतल कोडीन युक्त कफ सीरप बरामद किया गया. बरामद कफ सीरप को जब्त कर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान महुआ बाजार निवासी मनीष कुमार के रूप में की गयी, जिसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




