50 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
50 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान देहद गांव स्थित हनुमान मंदिर के समीप बाइक सवार एक शराब तस्कर को 50 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

सोनवर्षाराज. थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान देहद गांव स्थित हनुमान मंदिर के समीप बाइक सवार एक शराब तस्कर को 50 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. इस बाबत अवर थानाध्यक्ष आकांक्षा कुमारी ने बताया कि ग़श्ती के दौरान देहद गांव स्थित हनुमान मंदिर के एक बाइक सवार को रोके जाने व जांच के क्रम में बोरे में छिपाकर ले जा रहे 50 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया. बरामद शराब व बाइक को जब्त कर व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. जिसकी पहचान जम्हरा गांव निवासी नरेश यादव के पुत्र दौलत कुमार के रूप में की गयी. जिसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन