230 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा एक बार फिर से नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी गयी है, जिससे तस्करों में जहां हड़कंप की स्थिति है.
सहरसा. मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा एक बार फिर से नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी गयी है, जिससे तस्करों में जहां हड़कंप की स्थिति है. वहीं इससे जुड़े बड़े तस्कर भी कार्रवाई की जद में आ रहे हैं. उत्पाद निरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र के शाहपुर मध्य विद्यालय के पास वाहन जांच के क्रम में 230 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि एक कार बीआर 01 एस 4219 से कुल 230 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की गयी. साथ ही एक शराब तस्कर नीतीश कुमार पिता दिनेश प्रसाद यादव साकिन भर्राही वार्ड नंबर छह थाना सदर को गिरफ्तार किया गया. इस छापेमारी अभियान में निरीक्षक मद्यनिषेध गुड्डू कुमार, मद्यनिषेध सिपाही दीपक कुमार सहित उत्पाद बल शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




