15 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
15 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

15 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

पतरघट. पस्तपार पुलिस द्वारा पस्तपार बंधा मुख्य सड़क मार्ग पर रविवार को संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक बाइक सवार शराब तस्कर को 15 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थाना अध्यक्ष विजय कुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर प्रशिक्षु पुअनि जितेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ बंधा पस्तपार मार्ग पर पहुंचा. जहां एक पैशन प्रो बाइक से पस्तपार की तरफ से आ रहा एक व्यक्ति पुलिस वाहन को देख भागने का हरसंभव प्रयास किया. जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके से दबोच लिया तथा तलाशी के क्रम में बाइक की सीट पर नीला रंग के बोरी में उजला पन्नी का 6 पोटली में कुल 15 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुआ. गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम पता पप्पू कुमार पिता सुरेश मेहता ग्राम बंधा वार्ड 10 थाना मुरलीगंज का निवासी बताया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन