टाउन फीडर एक में आज छह घंटे रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

टाउन एक में आज छह घंटे का विद्युत आपूर्ति व्यवधान
सहरसा . विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सहरसा के तहत संचालन व संपोषण कार्य किया जाना है. जिसको लेकर शुक्रवार को टाउन फीडर एक में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. जानकारी देते कनीय अभियंता विद्युत शहरी क्षेत्र ने बताया कि शुक्रवार को सुबह नौ सुबह बजे से तीन बजे तक टाउन एक फीडर में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. उन्होंने सभी उपभोक्ताओ से आग्रह किया कि विद्युत आपूर्ति बंद होने से पहले ही बिजली संबंधित अपना जरूरी काम निपटा लें. टाउन फीडर एक से शंकर चौक, दहलान चौक, महावीर चौक, कपड़ा पट्टी, डीबी रोड में आपूर्ति बाधित रहेगी. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम आज सहरसा . नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयंती समारोह नेताजी सुभाष चौक में शुक्रवार को आयोजित की जायेगी. जानकारी देते संयोजक नेताजी सुभाष चंद्र बोस विचार मंच मनीष कुमार ने कहा कि जयंती समारोह कार्यक्रम के दौरान श्रद्धांजलि सभा दिन के 12:30 बजे से की जायेगी. जिसमें जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षाविद एवं गणमान्य व्यक्ति नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर अपने विचार प्रकट करेंगे. मंदिर परिसर में सोलर लाइट लगाने की मांग सहरसा . नगर निगम क्षेत्र के पटुआहा वार्ड चार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में सोलर लाइट नहीं लगे रहने से आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. स्थानीय निवासी सुरेश कुमार ने कहा कि सबसे पहले वार्ड पांच स्थित तुनक लाल यादव के घर के निकट दुर्गा मंदिर का निर्माण हुआ. लेकिन वहां सोलर लाइट तक नहीं लगाया गया. जबकि दूसरे मंदिर में लगा दिया गया है. जिससे संध्या मंदिर में आने वाले लोगों को बड़ी समस्या झेलनी पड रही है. उन्होंने जिला प्रशासन से आम लोगों की समस्याओं को देखते सोलर लाइट लगाने की मांग की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




