बनगांव में आज से शुरू होगा सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, तैयारी पूरी

Updated:
विज्ञापन
बनगांव में आज से शुरू होगा सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, तैयारी पूरी

सदर प्रखंड कहरा के बनगांव स्थित पुबारी टोला में 15 जून से 21 जून तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जायेगा

विज्ञापन

सहरसा. सदर प्रखंड कहरा के बनगांव स्थित पुबारी टोला में 15 जून से 21 जून तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जायेगा. यज्ञ को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है एवं तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गयी है. आयोजनकर्ता शंकर कात्यायन ने बताया कि यज्ञ का शुभारंभ 15 जून को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा. कलश यात्रा बाबाजी कुटी से निकलकर विभिन्न देवी-देवता स्थलों का भ्रमण करते यज्ञ स्थल तक पहुंचेगी. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि यज्ञ के दौरान प्रतिदिन शाम चार बजे से सात बजे तक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रसिद्ध कथावाचक मारुति किंकर जी महाराज श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेंगे. कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कृति व आध्यात्मिक जीवन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देंगे. यज्ञ आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है. वहीं गांव के लोगों में धार्मिक आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. ग्रामीणों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कथा श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ लेने का आग्रह किया है. फोटो – सहरसा 05- मारुति किंकर जी महाराज

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन