राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय नेटबॉल खेल में श्रवण कुमार का बिहार टीम में हुआ चयन

Updated:
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय नेटबॉल खेल में श्रवण कुमार का बिहार टीम में हुआ चयन

नेटबॉल मध्य विद्यालय मोहनपुर से मोहनपुर ग्राम सिमरी बख्तियारपुर निवासी रामेश्वर साह के पुत्र श्रवण कुमार का चयन बिहार टीम में हुआ है.

विज्ञापन

सहरसा. 69वीं राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय खेल कूद प्रतियोगिता अंडर 17 बालक वर्ग में नेटबॉल मध्य विद्यालय मोहनपुर से मोहनपुर ग्राम सिमरी बख्तियारपुर निवासी रामेश्वर साह के पुत्र श्रवण कुमार का चयन बिहार टीम में हुआ है. बिहार टीम में आगामी आठ जनवरी से 11 जनवरी तक श्रवण राजस्थान के बाड़मेर में अपना प्रदर्शन करेगा. नेटबॉल के इस टीम के बिहार के कोच के रूप में जिले के राजकिशोर गुप्ता जो मध्य विद्यालय मोहनपुर सिमरी बख्तियारपुर के शारीरिक शिक्षक राजकिशोर गुप्ता भाग ले रहे हैं. श्रवण के राष्ट्रीय स्तर पर चयन से डीडीसी संजय कुमार निराला, जिला खेल पदाधिकारी वैभव कुमार ने आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि नेटबॉल सचिव सह शारीरिक शिक्षक मध्य विद्यालय मोहनपुर राज किशोर गुप्ता के कड़ी मेहनत का परिणाम है कि प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी जिले से जा रहे है. संरक्षक प्रमोद कुमार झा के दिशानिर्देश में नेटबॉल आगे बढ़ रहा है. खिलाड़ी के चयन से नेटबॉल संघ जिला संयोजक सह मोहनपुर ग्राम पंचायत मुखिया संजीव कुमार जायसवाल, अध्यक्ष आनंद कुमार झा, कोषाध्यक्ष सह प्रशिक्षक ब्रजेश कुमार, नेटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार सचिव संतोष कुमार, नेटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार ककोच कुश कुमार त्रिपाठी, प्रधानाध्यापक राघव सिंह, हॉकी एसोसिएशन ऑफ सहरसा अध्यक्ष सुनील कुमार झा, भेलवा उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज चौधरी, शैलेश कुमार झा, विकास भारती, प्रणव प्रेम, किशोर झा, अभिषेक सोनू, अरुण भारती, सैयद समी अहमद सहित अन्य ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन