पतरघट में डिग्री कॉलेज की तैयारी तेज, डीएम ने प्रस्तावित भूमि का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
पतरघट में राजकीय डिग्री कॉलेज की राह हुई आसान

पतरघट राजकीय डिग्री कॉलेज के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के लिए चिन्हित जमीन का जायजा लेते डीएम दीपेश कुमार सहित अन्य अधिकारी

पतरघट में राजकीय डिग्री महाविद्यालय की स्थापना की दिशा में प्रशासनिक प्रक्रिया तेज हो गई है. जिला पदाधिकारी ने भूमि अधिग्रहण में तेजी लाने और अंचलाधिकारी को जल्द प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया है. इससे क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा.

विज्ञापन

पतरघट में प्रस्तावित राजकीय डिग्री महाविद्यालय की स्थापना की दिशा में प्रशासनिक प्रक्रिया तेज हो गई है. बुधवार को जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार ने अतलखा–मधेपुरा मुख्य सड़क स्थित पतरघट मौजा की चिन्हित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाने और अंचलाधिकारी को शीघ्र प्रस्ताव संबंधित विभाग को भेजने का निर्देश दिया.

भूमि की उपलब्धता और सुविधाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान डीएम ने भूमि की उपलब्धता, सीमांकन, क्षेत्रफल, पहुंच मार्ग, जल निकासी व्यवस्था तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया. साथ ही संबंधित अधिकारियों से भूमि की वर्तमान स्थिति और महाविद्यालय निर्माण से जुड़ी आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की.

समयबद्ध तरीके से पूरी हों औपचारिकताएं

जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि से जुड़े सभी अभिलेखों का सत्यापन और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं, ताकि महाविद्यालय की स्थापना में किसी प्रकार की देरी न हो.

क्षेत्र के छात्रों को मिलेगा लाभ

डीएम दीपेश कुमार ने कहा कि पतरघट में राजकीय डिग्री महाविद्यालय की स्थापना होने से स्थानीय और आसपास के क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. इससे क्षेत्र में उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और शैक्षणिक विकास को नई दिशा मिलेगी.

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, उप समाहर्ता केतन शुक्ला, प्रखंड विकास पदाधिकारी इन्द्रदेव कुमार निराला, अंचलाधिकारी संजय कुमार, राजस्व पदाधिकारी जयंती झा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे.


विज्ञापन
Rajesh Kr Singh

लेखक के बारे में

By Rajesh Kr Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन