महाशिवरात्रि पर नया बाजार शिव मंदिर से निकलेगी शिव बारात

महाशिवरात्रि पर नया बाजार शिव मंदिर से निकलेगी शिव बारात
सहरसा . महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को नया बाजार शिव पार्वती मनोकामना मंदिर से भव्य बारात निकलेगी. गाजे बाजे के साथ निकलने वाली बारात में बड़ी संख्या में शिव भक्त शामिल होंगे. इसको लेकर तैयारी जोरों पर है. मंदिर के मुख्य पुरोहित पंडित विजय कुमार झा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी महाशिवरात्रि के अवसर पर डोली पर सवार भगवान शिव की बारात निकाली जायेगी. जो नया बाजार के विभिन्न भागों में भ्रमण के बाद मंदिर परिसर पहुंचेगी. जहां पारंपरिक तरीके से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिव विवाह संपन्न होगा. इसको लेकर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया संवारा जा रहा है. मंदिर के व्यवस्थापक विनय कुमार उर्फ अजय झा ने बताया कि भगवान शिव व मैया पार्वती विवाह संपन्न होने के बाद प्रसाद का वितरण किया जायेगा. उन्होंने महाशिवरात्रि समारोह में शिव भक्तों से शामिल होकर सहयोग की अपील की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










