आज से शुरू होगा सात दिवसीय सत्संग

आज से शुरू होगा सात दिवसीय सत्संग
शहर के गांधीपथ स्थित संतमंत सतसंग मंदिर में होगा आयोजन सहरसा . शहर के गांधीपथ स्थित संतमत सत्संग मंदिर में सोमवार से दो मार्च तक सहरसा नगर का आठवां वार्षिक सप्तदिवसीय ध्यान साधना शिविर व सत्संग के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस सत्संग समारोह में प्रत्येक दिन एक-एक घंटा का दिन भर में पांच बार सामूहिक ध्यानभ्यास के अभ्यास के साथ तीन पाली में सत्संग, भजन, कीर्तन के साथ प्रवचन का कार्यक्रम होगा. इस सत्संग कार्यक्रम में सोमवार से 26 फरवरी तक स्वामी धैर्यनंद, स्वामी नवलकिशोर महाराज का प्रवचन होगा. वहीं 27 फरवरी से दो मार्च के बीच स्वामी रामलग्न ब्राह्मचारी, स्वामी प्रेमानंद महाराज के साथ अन्य साधु महात्मागण का प्रवचन होगा. इस कार्यक्रम की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




