विज्ञान हमारी सोच को बनाता है तर्कसंगत व रचनात्मकः प्राचार्य

विज्ञान हमारी सोच को बनाता है तर्कसंगत व रचनात्मकः प्राचार्य
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर राजकीय पोलिटेक्निक में हुआ कार्यक्रमक्विज प्रतियोगिता में सफल छात्रों को किया गया सम्मानित सहरसा . राजकीय पोलिटेक्निक में शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विज्ञान के महत्व व नवीन खोजों पर चर्चा की गयी. कार्यक्रम के समन्वयक प्रो मिथिलेश कुमार थे. जिन्होंने पूरे आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया. कार्यक्रम की शुरूआत प्राचार्य प्रो मिथुन कुमार के प्रेरणादायक संबोधन से हुआ. उन्होंने कहा कि यह दिन भारत के महान वैज्ञानिक डॉ सीवी रमण द्वारा की गयी अभूतपूर्व खोज रमण प्रभाव की याद में मनाया जाता है. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व है. विज्ञान ने हमें ना केवल जीवन को सरल एवं सुगम बनाने के साधन दिए हैं. बल्कि यह हमारी सोच को भी तर्कसंगत व रचनात्मक बनाता है. देश के वैज्ञानिकों ने चिकित्सा, अंतरिक्ष, कृषि, पर्यावरण व डिजिटल क्रांति जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है. साथ ही बच्चों से कहा कि वो विज्ञान के प्रति अपना जिज्ञासा बनाये रखें. नई-नई खोजों एवं नवाचारों में अपनी भुमिका निभायें व देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ायें. इसके बाद प्रो शुभम, प्रो धर्मेंद्र, प्रो घनश्याम, प्रो ओमकार, प्रो सौरव, प्रो लक्ष्मी, प्रो सारिका, प्रो ज्योति मणि, प्रो दीपशिखा, प्रो आरती, प्रो अंजु, प्रो निभा, प्रो संजय, प्रो कलाम अली, प्रो मिथिलेश सहित अन्य व्याख्याताओं ने भी अपने विचार साझा किए एवं छात्रों को विज्ञान व नवाचार के प्रति जागरूक किया. कार्यक्रम के दौरान क्विज प्रतियोगिता ओयोजित की गयी. जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतियोगिता में सूरज कुमार चतुर्थ सेमेस्टर सिविल प्रथम, राजा कुमार चतुर्थ सेमेस्टर सिविल द्वितीय, निधी सिंह चतुर्थ सेमेस्टर सिविल तृतीय, अमन कुमार द्वितीय सेमेस्टर इलेक्ट्रोनिक्स एवं लभ कुमार चतुर्थ सेमेस्टर मैकनिकल ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया. विजेताओं को प्राचार्य एवं अन्य व्याख्याताओं ने ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों, आयोजकों का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं विज्ञान के प्रति जागरूकता बढाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों को आगे भी जारी रखने की बात कही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




