18 मार्च को पटना में होगा समता महाजुटान व राजभवन मार्च

Updated at : 15 Mar 2026 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
18 मार्च को पटना में होगा समता महाजुटान व राजभवन मार्च

18 मार्च को पटना में होगा समता महाजुटान व राजभवन मार्च

विज्ञापन

जिले से शामिल होंगे सैंकड़ों छात्र-युवा सहरसा . ऑल इंडिया. फोरम फॉर इक्विटी व यूजीसी रेगुलेशन समता आंदोलन सहरसा चैप्टर द्वारा 18 मार्च को पटना में आयोजित समता महाजुटान व राजभवन मार्च की तैयारी को लेकर रविवार को शहीद जयप्रकाश भवन में संयुक्त छात्र-युवा संघर्ष समिति की बैठक की गयी. बैठक सौरबाजार नप विधायक प्रतिनिधि अमित कुमार की अध्यक्षता व युवा नेता सुबोध कुमार के संचालन में आयोजित की गयी. बैठक में पूर्व विधायक मनोज मंजिल, आइसा राष्ट्रीय महासचिव प्रसेनजीत कुमार भी शामिल हुए. बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मनोज मंजिल ने कहा कि भारतीय सामंती समाज व्यवस्था में वर्ण, जाति के आधार पर विशेषाधिकार व भेद-भाव की संस्कृति, विचार, व्यवहार, शोषण, अत्याचार एक वास्तविक सच्चाई है. यह यूजीसी रेगुलेशन का विरोध करने वाले लोगों ने अपने वर्चस्ववादी, जातिवादी मानसिकता से साबित भी कर दिया है. देश एवं कैंपस मनुवाद से नहीं बाबा साहब के संविधान से चलेगा. उन्होंने कहा कि प्राइवेट यूनिवर्सिटी एवं जूडिशियरी में आरक्षण नहीं होने की वजह से वंचित को मौका नहीं मिल पा रहा है. यूजीसी रेगुलेशन की तरह बिहार में 65प्रतिशत आरक्षण विधानसभा से पास होकर लागू किया गया था. लेकिन कोर्ट के जरिए रोक लगवा दिया गया. जिसे बिहार की जनता बर्दास्त नहीं करेगी. यूजीसी रेगुलेशन एक्ट-2026 को कोर्ट द्वारा रोक लगा दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. आइसा राष्ट्रीय महासचिव प्रसेनजीत कुमार ने कहा कि समाज में व्याप्त गैरबराबरी की वजह से दलित, पिछड़े, वंचित, शोषित वर्ग के साथ जातिगत भेद-भाव, शोषण-उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी है. यूजीसी के मुताबिक ही इस तरह की घटनाओं में 118 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. रोहित वेमुला एवं पायल तड़वी जैसे सैंकड़ों दलित, पिछड़े, आदिवासी छात्रों की उत्पीड़न के कारण सांस्थानिक हत्याएं हुई है. शैक्षणिक जगत में इस तरह के भेद-भाव, जुल्म, ज्यादती पर एकदम से रोक लगनी चाहिए. इसलिए यूजीसी रेगुलेशन को और सशक्त करते लागू किया जाना चाहिए उन्होंने कहा कि 18 मार्च को संपूर्ण क्रांति दिवस के ऐतिहासिक दिन को पटना में समता महाजुटान एवं राजभवन मार्च होने जा रहा है. उन्होंने बिहार भर के दलित-पिछड़ों से समता, लोकतंत्र एवं सामाजिक न्याय स्थापित करने के संघर्ष से वास्ता रखने वाले आवाम भारी तादाद में समता महाजुटान में शामिल होने का आह्वान किया. जिले भर में सघन जनसंपर्क चलाने के साथ पर्चा वितरण, नुक्कड़ सभा करते 18 मार्च को पटना में हजारों की संख्या में छात्र नौजवान जुटेंगे. बैठक में राजद जिलाध्यक्ष मो ताहिर, प्रदेश महासचिव धनिकलाल मुखिया, एआइवायएफ प्रदेश नेता शंकर कुमार, आरवाईए राष्ट्रीय पार्षद कुंदन यादव, कृष्णकांत गुप्ता, विक्की राम, आईआईपी जिलाध्यक्ष विद्या शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ धनोज कुमार, भाविमो प्रदेश अध्यक्ष सनोज सुमन, युवा नेता रौशन यदुवंशी, मृणाल कामेश, निरंजन किशन, एआईएसएफ के सौरभ कुमार, कांग्रेस आईटी सेल के आशीष कुमार, रोशन कुमार, डीआईवायएफ जिला सचिव कुलानंद कुमार, मो मुर्शीद, अमित कुमार, प्रफुल्ल यादव, सागर कुमार शर्मा, वकील कुमार यादव, अशोक यादव उर्फ बटन, बमभोली सदा, आइसा जिलाध्यक्ष आशीष आनंद, मंशु कुमार, डॉ. अमित चौधरी, ओबीसी छात्रावास के गुड्डू कुमार, देवेंद्र कुमार, संदीप सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन