भीषण गर्मी में बिजली कटौती से सलखुआ बेहाल

Updated:
विज्ञापन
भीषण गर्मी में बिजली कटौती से सलखुआ बेहाल

प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों जारी भीषण बिजली कटौती ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है.

विज्ञापन

बाजार में केरोसिन तेल और कैंडल नहीं मिलने से लोग अंधेरे में रहने को विवश

सलखुआ. प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों जारी भीषण बिजली कटौती ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी के बीच अनियमित विद्युत आपूर्ति लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गयी है. दिन में किसी तरह काम चल रहा है, लेकिन रात में घंटों बिजली गायब रहने से लोग रतजगा करने को मजबूर हैं. प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के कई गांवों में बिजली की आंख-मिचौनी से लोग त्रस्त हैं. लोगों का कहना है कि जब तापमान 39 डिग्री के पार पहुंच चुका है, ऐसे समय में भी बिजली आपूर्ति मनमाने तरीके से की जा रही है. स्थानीय बाजार के व्यवसायी बबलू साह, उमाशंकर सोनी, मंटू सोनी, सोनू जायसवाल, सनोज मोदी, ध्रुव शंकर सहनी, पिंटू पोद्दार, नुनु सहनी सहित कई लोगों ने बताया कि बिजली नहीं रहने से कारोबार प्रभावित हो रहा है.

वहीं ग्रामीण क्षेत्र के देवेंद्र कुमार यादव, सुभाष यादव, भारतेंदु यादव, श्यामसुंदर यादव, जवाहर यादव और फोटो यादव ने कहा कि लगातार कटौती से दैनिक जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. भीषण गर्मी में पंखा, कूलर और इन्वर्टर जैसे उपकरण बेकार साबित हो रहे हैं. बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, वहीं बुजुर्गों और बीमारों की परेशानी भी बढ़ गयी है. इस बीच बिजली आपूर्ति केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र को पर्याप्त बिजली ही उपलब्ध नहीं हो पा रही है. जो भी सीमित आपूर्ति मिलती है, उसे सभी फीडरों में बांटकर दिया जा रहा है, जिससे कटौती की समस्या बनी हुई है.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन