साजन शर्मा बने भाजपा जिलाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
साजन शर्मा बने भाजपा जिलाध्यक्ष

साजन शर्मा बने भाजपा जिलाध्यक्ष

विज्ञापन

नेताओं सहित कार्यकर्ताओं ने दी बधाई सहरसा . भारतीय जनता पार्टी के साजन शर्मा के नए जिलाध्यक्ष बनने पर जिला भाजपा ने बधाई एवं शुभकामना दी है. पार्टी के वरीय नेताओं निगम कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है कि एक अति पिछड़ा समाज से आने वाले साजन शर्मा पर प्रदेश नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है. उस पर खरे उतरेंगे एवं गरीब कमजोर वर्ग में भाजपा की पैठ बढेगी. उनके नेतृत्व में जिले में संगठन और अधिक सशक्त होगा. उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का आभार प्रकट करते कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में यह निर्णय हुआ है. हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों को छुयेगी व जनसेवा की भावना और दृढ़ होगी. वहीं नवमनोनीत भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने कहा कि पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है. इस जिम्मेदारी को वे समर्पित भाव से निर्वहन करते पार्टियों हित में काम करेंगे व संगठन को धारदार बनाना उनकी प्राथमिकता में रहेगा. सबों को साथ लेकर पार्टी के लिए समर्पित रहेंगे. बधाई देने वालों में विधायक डॉ आलोक रंजन, निवर्तमान जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह , पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन, माधव चौधरी, शिव भूषण सिंह, सिद्धार्थ सिंह सिद्धू, रितेश रंजन, राजीव रंजन साह, सुमित कुमार सिन्हा, भैरव झा, आशीष गुप्ता, गौरव सिंह, अनमोल भगत, सोनू गुप्ता, अखिलेश बर्मा, रिंकी देवी, सुगमनी देवी, नमिता पाठक सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन