सहरसा के युवक की दिल्ली में हुई संदेहास्पद मौत

Updated:
विज्ञापन
सहरसा के युवक की दिल्ली में हुई संदेहास्पद मौत

सहरसा के युवक की दिल्ली में हुई संदेहास्पद मौत

विज्ञापन

सत्तरकटैया . बिहरा थाना क्षेत्र के पटोरी गांव निवासी 28 वर्षीय अंकित कुमार सिंह की दिल्ली स्थित रोहिणी में संदेहास्पद मौत हो गयी है. मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया. माता-पिता सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा हो गया है. वहीं गांव में मातम छाया हुआ है. मृतक के पिता अशोक कुमार सिंह ने बताया कि उसके पुत्र ने दो साल पहले रोहिणी में एक लड़की से प्रेम विवाह किया था. रविवार को पति-पत्नी में आपसी विवाद हुआ था और पत्नी भागकर पिता के घर चली गयी. सोमवार की रात में पत्नी के परिवार वाले एकजुट होकर आये और मेरे पुत्र की हत्या कर दी. मंगलवार को सुबह ज़ब पड़ोस के लोगों ने उसे मृत अवस्था में देखा तो पुलिस को फोन किया और हमलोगों को घटना की सूचना मिली. उन्होंने बताया कि घटना की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन