रिफ्यूजी कॉलोनी में जनरल स्टोर में चोरी, 50 हजार नकद समेत करीब दो लाख की संपत्ति पर चोरों ने किया हाथ साफ

Updated:
विज्ञापन
सहरसा - दुकान में जुटी भीड़

सहरसा - दुकान में जुटी भीड़

सहरसा के रिफ्यूजी कॉलोनी में चोरों ने जनरल स्टोर का छप्पर फाड़कर करीब दो लाख रुपये की चोरी कर ली. 50 हजार रुपये नकद और महंगे सामान पर हाथ साफ किया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बंद पड़े CCTV और रात्रि गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की.

विज्ञापन

सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट

Saharsa News: सहरसा शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित बैरियर के समीप का है, जहां बीती रात चोरों ने एक जनरल स्टोर का छप्पर फाड़कर अंदर प्रवेश किया और नकदी सहित करीब दो लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली. घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और लोगों में दहशत का माहौल है. लोगों ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था, बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों और रात्रि गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पुलिस प्रशासन से जल्द खुलासा और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

छप्पर फाड़कर दुकान में घुसे चोर

जानकारी के अनुसार रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित बैरियर के पास राजेश रंजन उर्फ छोटू यादव की संध्या जनरल स्टोर को चोरों ने निशाना बनाया. देर रात दुकान का छप्पर फाड़कर चोर अंदर घुसे और गल्ले में रखे करीब 50 हजार रुपये नकद के साथ महंगे सामान भी चोरी कर ले गए.

दुकानदार के अनुसार चोरी गए नकद और सामान की कुल कीमत लगभग दो लाख रुपये आंकी गई है. सुबह घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ दुकान पर जुट गई.

स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई. लोगों का कहना है कि नगर निगम की ओर से लगाए गए कई सीसीटीवी कैमरे लंबे समय से बंद पड़े हैं या प्रभावी ढंग से काम नहीं कर रहे हैं. ऐसे में अपराधियों की पहचान और उनकी गतिविधियों पर नजर रखना मुश्किल हो गया है.

स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि रात के समय पुलिस गश्ती पर्याप्त नहीं होने से चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: आलू की खेती से लाखों कमाना चाहते हैं? कृषि वैज्ञानिक ने बताए बंपर मुनाफे के आसान तरीके

बटराहा टीओपी को मजबूत करने की मांग

क्षेत्र के लोगों ने बटराहा टीओपी की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने की मांग उठाई है. स्थानीय नागरिकों का सुझाव है कि टीओपी को नेताजी सुभाष चौक के पास संचालित किया जाए और वहां अनुभवी प्रभारी की तैनाती की जाए, ताकि संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी मजबूत हो सके.

व्यापारियों का कहना है कि नियमित गश्ती और सक्रिय निगरानी से ऐसी घटनाओं पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकती है.

Saharsa News: पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग

घटना के बाद लोगों ने सहरसा पुलिस अधीक्षक से मामले की त्वरित जांच कर चोरी का खुलासा करने और आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की है. साथ ही शहर में रात्रि गश्ती बढ़ाने, सीसीटीवी व्यवस्था को दुरुस्त करने और बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अपील की गई है.

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच व्यापारी वर्ग का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो लोगों में असुरक्षा की भावना और बढ़ सकती है. ऐसे में पुलिस और प्रशासन के लिए इस मामले का शीघ्र खुलासा करना बड़ी चुनौती माना जा रहा है.

Also Read: भागलपुर में चौंकाने वाली खोज, सैंडिस कंपाउंड के जिस पत्थर पर लोग बैठते थे वह निकला दुर्लभ ट्री फॉसिल

Also Read: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग




विज्ञापन
प्रत्युष प्रशांत

लेखक के बारे में

By प्रत्युष प्रशांत

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन