खुले नाले में बाइक सहित गिरा युवक, नगर निगम की लापरवाही पर उठे सवाल

Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन

रहमान चौक स्थित तरुण झा गली में खुले नाले में गिरने के बाद क्षतिग्रस्त बाइक.

Saharsa Open Drain Accident: नाले का ढक्कन कई दिनों से खुला पड़ा है. इसके बावजूद नगर निगम द्वारा इसे बंद कराने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में राहगीर और वाहन चालक गुजरते हैं, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

विज्ञापन
सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट:

Saharsa Open Drain Accident: सहरसा शहर के रहमान चौक स्थित तरुण झा गली में सोमवार को नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर सामने आई. गली में नाले का ढक्कन खुला रहने के कारण एक बाइक सवार युवक अचानक संतुलन खो बैठा और बाइक सहित नाले में जा गिरा. हादसे में युवक घायल हो गया, जबकि बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई.

स्थानीय लोगों ने बताया कि नाले का ढक्कन कई दिनों से खुला पड़ा है. इसके बावजूद नगर निगम द्वारा इसे बंद कराने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में राहगीर और वाहन चालक गुजरते हैं, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

लोगों में नगर निगम के प्रति नाराजगी

घटना के बाद स्थानीय लोगों में नगर निगम प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी गई. लोगों का कहना है कि शहर के कई गली-मोहल्लों में नालों के ढक्कन टूटे हुए हैं या खुले पड़े हैं. इसके कारण आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं, लेकिन समस्या के समाधान की दिशा में कोई गंभीर पहल नहीं की जा रही है.

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

स्थानीय निवासियों के अनुसार खुले और क्षतिग्रस्त नालों की वजह से पहले भी कई लोग दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं. खासकर रात के समय और बारिश के दौरान खतरा और बढ़ जाता है, जब खुले नाले आसानी से दिखाई नहीं देते.

जल्द कार्रवाई की मांग

मोहल्ले के लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि खुले नालों को तत्काल ढंका जाए और क्षतिग्रस्त ढक्कनों की मरम्मत कराई जाए. लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन