राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता.
Saharsa news: श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने देश को 21वीं सदी की ओर ले जाने का ऐतिहासिक कार्य किया. सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार, पंचायती राज व्यवस्था और युवाओं को राजनीति में भागीदारी दिलाने में उनका योगदान अतुलनीय रहा है.
Saharsa news: सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट:
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को सहरसा जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने देश को 21वीं सदी की ओर ले जाने का ऐतिहासिक कार्य किया. सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार, पंचायती राज व्यवस्था और युवाओं को राजनीति में भागीदारी दिलाने में उनका योगदान अतुलनीय रहा है.
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने कंप्यूटर क्रांति और आधुनिक संचार व्यवस्था की नींव रखकर भारत को नई दिशा देने का कार्य किया. उनका सपना मजबूत लोकतंत्र, सामाजिक सद्भाव और विकासशील भारत का निर्माण करना था. आज देश के युवाओं को उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेने की जरूरत है.
कार्यक्रम के दौरान नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी राजीव गांधी के विचारों और बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य लगातार करती रहेगी.
श्रद्धांजलि सभा में मो. नईमुद्दीन, भारत झा, वीरेंद्र पासवान, जवाहर झा, मनीष कुमार, देवकांत गिरी, अविनाश कुमार यादव, आलोक कुमार ठाकुर, शोभाकांत झा, बैद्यनाथ झा, ब्रजकिशोर झा, प्रतिभा सिंह, डोली, रंजीत कुमार सिंह और सुमन कुमार राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










