लेखक रमण कुमार सिंह को मिलेगा प्रथम डॉ मनोरंजन झा स्मृति साहित्य सम्मान

Published by : Shruti Kumari Updated At : 29 May 2026 12:44 PM

विज्ञापन

लेखक रमण कुमार सिंह

Saharsa news: सम्मान की पहली कड़ी में चर्चित मैथिली लेखक एवं कवि रमण कुमार सिंह का चयन किया गया है. उन्हें उनकी चर्चित पुस्तक ‘महुअर बुझ्झइ कुसुम रस’ के लिए यह सम्मान प्रदान किया जाएगा. सम्मान स्वरूप 11 हजार रुपये की नगद राशि, प्रतीक चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट किया जाएगा.

विज्ञापन

‘महुअर बुझ्झइ कुसुम रस’ पुस्तक के लिए हुआ चयन, जून के अंतिम सप्ताह में होगा सम्मान समारोह

सहरसा से दीपांकर की रिपोर्ट:

Saharsa news: मैथिली के प्रख्यात साहित्यकार एवं शिक्षाविद् स्वर्गीय डॉ. मनोरंजन झा की स्मृति में इस वर्ष से “डॉ. मनोरंजन झा स्मृति साहित्य सम्मान” शुरू किया गया है. इस सम्मान के तहत साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रचनाकारों को प्रतिवर्ष सम्मानित किया जाएगा.

सम्मान की पहली कड़ी में चर्चित मैथिली लेखक एवं कवि रमण कुमार सिंह का चयन किया गया है. उन्हें उनकी चर्चित पुस्तक ‘महुअर बुझ्झइ कुसुम रस’ के लिए यह सम्मान प्रदान किया जाएगा. सम्मान स्वरूप 11 हजार रुपये की नगद राशि, प्रतीक चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट किया जाएगा.

सम्मान के लिए गठित निर्णायक मंडल में मैथिली के अवकाशप्राप्त प्राध्यापक डॉ. कुलानन्द झा, पीजी सेंटर के मैथिली प्राध्यापक डॉ. अरुण कुमार सिंह तथा इवनिंग कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. संजय वशिष्ठ शामिल थे. निर्णायक मंडल ने सर्वसम्मति से रमण कुमार सिंह के नाम का चयन किया.

बताया गया कि सम्मान समारोह का आयोजन जून के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा. रमण कुमार सिंह मूल रूप से सुपौल जिले के लाउढ़-विशनपुर निवासी हैं और वर्तमान में नोएडा से प्रकाशित दैनिक अमर उजाला के संपादकीय विभाग में कार्यरत हैं. मैथिली एवं हिंदी साहित्य में उनकी सक्रिय पहचान है. कविता, समीक्षा, ललित निबंध और अनुवाद साहित्य की उनकी एक दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं.

रमण कुमार सिंह के चयन पर डॉ. मनोरंजन झा स्मृति सेवा संस्थान के सत्य प्रकाश सहित कई साहित्यकारों और बुद्धिजीवियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन