बिहार के सहरसा में घर में लगी आग में जिंदा जली लड़की, आधी रात को मचा कोहराम, मवेशियों की भी मौत

मौके पर मौजूद अधिकारी व ग्रामीण
Bihar News: बिहार के सहरसा में एक घर में भीषण आग लग गयी. जिसकी चपेट में आकर एक बच्ची और मवेशियों की मौत हो गयी. आधी रात को आग ने कोहराम मचाया.
बिहार सहरसा में एक घर में भीषण आग लग गयी जिसकी चपेट में आकर एक लड़की जिंदा जल गयी. जबकि तीन मवेशी झुलस गए. घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र के कांप पश्चिमी पंचायत स्थित वार्ड नंबर 11 की है. मंगलवार की देर रात को यह हादसा हुआ है. खाना खाकर पूरा परिवार सो चुका था. इस दौरान जल रहे अलाव से आग लग गयी और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया.
घर में सो रही किशोरी की मौत
घर में सो रही एक 12 वर्षीय बच्ची की झुलसकर मौत हो गई . जानकारी के अनुसार कांप पश्चिमी गांव में रंजीत ठाकुर मंगलवार की रात खाना खाने के बाद पूरा परिवार सो रहे था. बगल में मवेशी बंधे हुए थे. जबकि इस जगह से मच्छर भगाने के लिए अलाव जल रहा था. देर रात अलाव से आग घर में लग गई और पूरे घर को आग ने अपनी जद में ले लिया. जिससे घर में ही सो रही रंजीत ठाकुर की 12 वर्षीय पुत्री मीनाक्षी कुमारी की मौत झुलस कर हो गई.
ALSO READ: Bihar Cabinet: बिहार भाजपा के ये 7 नेता बनेंगे मंत्री, आज शाम 4 बजे होगा नीतीश कैबिनेट का विस्तार…
मवेशियों की भी मौत
अगलगी की इस घटना में घर के अंदर ही बंधी दो बकरी की भी मौत हो गई. जबकि एक गाय झुलकर जख्मी हो गई है. परिजनों ने बताया कि आग लगने के बाद बिजली का तार भी जलकर गिर गया, जिसमें करंट दौड़ रहा था. करंट के कारण भी नुकसान पहुंचा है. यदि वहां मौजूद लोग सूझबूझ से काम नहीं करते तो बड़ा हादसा हो सकता था.
मुआवजा दिलाने का आश्वासन मिला
इधर, आग लगने की सूचना पर सौरबाजार पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की के अधजले शव को कब्जे में लिया. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. अंचलाधिकारी विद्याचरण और स्थानीय मुखिया अरेन्द्र यादव ने भी घटनास्थल पहुंचकर परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ThakurShaktilochan Sandilya
डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




