कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग सहरसा में स्टार्टअप क्लीनिक कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम में भाग लेते अतिथि
Saharsa news: कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया गया. इसमें विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली. आयोजन को सफल बनाने में स्टार्टअप सेल के फैकल्टी इंचार्ज डॉ अंकुर प्रियदर्शी, समन्वयक राहुल कुमार एवं छात्र समन्वयकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
Saharsa news: सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट: स्टार्टअप बिहार पहल के तहत कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग सहरसा के स्टार्टअप सेल द्वारा बुधवार को लीगल एंड कम्प्लायंस क्लीनिक्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवा उद्यमियों को स्टार्टअप से जुड़ी कानूनी प्रक्रियाओं, अनुपालन, जीएसटी, बौद्धिक संपदा अधिकार, कंपनी पंजीकरण एवं उद्यमिता के व्यावहारिक पहलुओं के प्रति जागरूक करना था.
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों एवं संस्थानों से आए विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को व्यावहारिक एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की. प्रमुख अतिथियों में सहायक आयुक्त राज्य वस्तु एवं सेवा कर हिमांशु शेखर, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक मुकेश कुमार, तेजस्वी आईपी की संस्थापक डॉ शिखा तेजस्वी, एडवाइजर शिप्रा वर्मा एवं आरएम कॉलेज के आशीष कुमार शामिल थे.
विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को स्टार्टअप स्थापित करने में आने वाली चुनौतियों, कानूनी प्रक्रियाओं एवं विभिन्न अनुपालन संबंधी आवश्यक जानकारियों से अवगत कराया. कार्यक्रम के दौरान स्टार्टअप बिहार नीति के तहत उपलब्ध अवसरों, सरकारी सहयोग, नवाचार को बढ़ावा देने वाली योजनाओं एवं उद्यमिता विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं.
कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया गया. इसमें विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली. आयोजन को सफल बनाने में स्टार्टअप सेल के फैकल्टी इंचार्ज डॉ अंकुर प्रियदर्शी, समन्वयक राहुल कुमार एवं छात्र समन्वयकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी स्टार्टअप बिहार के तहत इस प्रकार के जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










