धमसेना में प्रिंस यादव के श्रद्धांजलि में उमड़ा जनसैलाब, रौशन आनंद बोले- सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं

Edited by AJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

गरीबों के बीच किया वस्त्र वितरण.

ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के निदेशक रौशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस यादव की याद में पैतृक गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ. इस दौरान शुभचिंतकों की भारी भीड़ रही.

विज्ञापन

सहरसा से दीपांकर श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Saharsa News : ज्ञान विंदु कोचिंग संस्थान, पटना के निदेशक रौशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस यादव की याद में उनके पैतृक गांव धमसेना में बुधवार देर शाम श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. सभा में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही. पूरे क्षेत्र का माहौल गमगीन रहा. मौजूद लोगों ने प्रिंस यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान प्रिंस यादव अमर रहे व रौशन आनंद आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं के गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा. सभा को संबोधित करते हुए रौशन आनंद ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं. उन्होंने कहा कि दुनिया कुछ भी कहे, लेकिन सच यही है कि उनका भाई अब वापस नहीं आ सकता. प्रिंस के सपनों को आगे बढ़ाकर ही उनके जीवन को सार्थक बनाया जायेगा.

Saharsa News : गरीब व असहाय महिलाओं के बीच वस्त्र वितरण

रौशन आनंद ने समाजसेवा के तहत वस्त्र वितरण की घोषणा करते कहा कि गरीब व असहाय महिलाएं उनके दरवाजे पर आएं. सभी को कतारबद्ध तरीके से एक-एक कर वस्त्र प्रदान किये जायेंगे. उन्होंने लोगों से अपील की कि वस्त्र लेने के साथ भोजन भी अवश्य करें. इससे उनके भाई प्रिंस यादव की आत्मा को शांति मिल सके. 

ALSO READ : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे पटना HC के रिटायर्ड जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा, कैबिनेट ने दी मंजूरी

विज्ञापन
AJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By AJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन