राजस्व में चौथे स्थान पर रहा सहरसा जंक्शन, सिमरी बख्तियारपुर का 19वां स्थान

Updated:
विज्ञापन
राजस्व में चौथे स्थान पर रहा सहरसा जंक्शन, सिमरी बख्तियारपुर का 19वां स्थान

राजस्व में चौथे स्थान पर रहा सहरसा जंक्शन,

विज्ञापन

मधेपुरा 17वां तो सुपौल रहा 18वें स्थान पर सहरसा. मंडल को अधिक राजस्व देने वाले टॉप 40 स्टेशनों की सूची में समस्तीपुर तीसरे नंबर पर है तो सहरसा जंक्शन चौथे स्थान पर रहा. पहले नंबर पर मुजफ्फरपुर, दूसरे पर दरभंगा, तीसरे पर समस्तीपुर और पांचवें पर बापूधाम मोतिहारी स्टेशन है. समस्तीपुर मंडल ने यह सूची एक अप्रैल 2025 से 30 नवंबर 2025 तक आरक्षित व अनारक्षित टिकट बिक्री से प्राप्त आय के आधार पर तैयार की है. इसके अनुसार आय में पूर्णिया कोर्ट 13वां, मधेपुरा 17वां, सुपौल 18वां, सिमरी बख्तियारपुर 19वां और बनमनखी 20वें स्थान है. रक्सौल छठे, जयनगर सातवें, मधुबनी आठवें, सीतामढ़ी नौवें, बेतिया दसवें, सकरी 11वें और नरकटियागंज 12वें स्थान पर है. सुगौली 14वें, बगहा 15वें, चकिया 16वें और बैरगनिया 21वें स्थान पर है. इनके अलावा जनकपुर रोड 23वें, हरिनगर 24वें, ढोली 25वें, रोसड़ा 26वें, मोतीपुर 27वें, हसनपुर 28वें, झंझारपुर 29वें और लहेरियासराय 30वें स्थान पर है. सबसे निचले पायदान पर खुदीराम बोस पूसा स्टेशन है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन