सहरसा जंक्शन को प्रतिदिन 13-14 लाख रुपये रेल राजस्व की हो रही प्राप्ति

Updated at : 11 Mar 2026 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
सहरसा जंक्शन को प्रतिदिन 13-14 लाख रुपये रेल राजस्व की हो रही प्राप्ति

होली के बाद सहरसा जंक्शन सहित पूरे रेल मंडल की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है.

विज्ञापन

होली के बाद सहरसा जंक्शन से रोजाना करीब 14 हजार यात्रियों का इजाफा

सहरसा जंक्शन सहित पूरे रेल मंडल की आय में उल्लेखनीय वृद्धि

सहरसा. होली के बाद सहरसा जंक्शन सहित पूरे रेल मंडल की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. इस वर्ष होली अवधि में न केवल यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गयी, बल्कि रेलवे की आय में भी पिछले वर्ष की तुलना में बड़ी बढ़ोतरी हुई है. रेलवे के अनुसार वर्ष 2025 में 15 मार्च से 20 मार्च के बीच पीआरएस (आरक्षित टिकट) से 1,55,519 यात्रियों ने यात्रा की थी, जिससे 13 करोड़ 33 लाख 13 हजार 310 रुपये की आय हुई थी. वहीं नॉन पीआरएस (अनारक्षित टिकट) से 9,31,568 यात्रियों ने यात्रा की थी, जिससे 7 करोड़ 3 लाख 58 हजार 360 रुपये की आय हुई थी. इस प्रकार छह दिनों में कुल 10 लाख 87 हजार 87 यात्रियों ने यात्रा की और रेलवे को 20 करोड़ 36 लाख 71 हजार 670 रुपये की आय प्राप्त हुई थी. वहीं वर्ष 2026 में 5 मार्च से 10 मार्च के बीच पीआरएस के माध्यम से 2,02,579 यात्रियों ने यात्रा की, जिससे 18 करोड़ 23 लाख 7 हजार 878 रुपये की आय हुई, जबकि नॉन-पीआरएस से 10,95,236 यात्रियों ने यात्रा की, जिससे 10 करोड़ 18 लाख 64 हजार 138 रुपये की आय प्राप्त हुई.

इस प्रकार इस वर्ष छह दिनों में कुल 12,97,815 यात्रियों ने यात्रा की और रेलवे को 28 करोड़ 41 लाख 72 हजार 16 रुपये की आय हुई. आंकड़ों के अनुसार, पीआरएस यात्रियों की संख्या में 47,060 यानी लगभग 30.26 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. वहीं पीआरएस आय में चार करोड़ 89 लाख 94 हजार 568 रुपये यानी लगभग 36.75 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गयी. इसी तरह नॉन पीआरएस यात्रियों की संख्या में 1,63,668 यानी लगभग 17.57 प्रतिशत और आय में 3 करोड़ 15 लाख 5 हजार 778 रुपये यानी करीब 44.78 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. कुल मिलाकर यात्रियों की संख्या में 2,10,728 यानी लगभग 19.38 प्रतिशत और रेलवे की कुल आय में 8 करोड़ 5 लाख 346 रुपये यानी करीब 39.52 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है. होली के दौरान बढ़ी भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर मंडल द्वारा प्रमुख स्टेशनों पर विशेष भीड़ नियंत्रण व्यवस्था, अतिरिक्त टिकट काउंटर, अनारक्षित टिकटों की सुचारु उपलब्धता, प्लेटफॉर्म प्रबंधन तथा यात्रियों के सुरक्षित आवागमन के लिए विशेष निगरानी की व्यवस्था की गयी थी. रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों से यात्रियों को सुगम टिकट उपलब्धता और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो सकी.

सहरसा जंक्शन का आंकड़ा

होली से पहले

प्रतिदिन सहरसा जंक्शन से 9 से 10 हजार यात्रियों का इजाफा

प्रतिदिन रेल राजस्व 9 से 10 लाख की प्राप्ति

होली के बाद अब तक

रोजाना 13 से 14 हजार यात्रियों का इजाफा

करीब 13 से 14 लाख रेल राजस्व की प्रतिदिन प्राप्ति

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन