पहले दिन ही सात घंटे देरी से खुली सहरसा आनंद विहार आरक्षित स्पेशल ट्रेन

पहले दिन ही सात घंटे देरी से खुली सहरसा आनंद विहार आरक्षित स्पेशल ट्रेन
सहरसा . सहरसा से आनंद विहार आरक्षित एसी स्पेशल ट्रेन का परिचालन रविवार से शुरू हो गया. पहले दिन ही यह ट्रेन आनंद विहार से सहरसा आठ घंटे देरी से पहुंची. वहीं सात घंटे देरी से आनंद विहार के लिए खुलने की संभावना है. हालांकि खबर लिखे जाने तक आनंद विहार सहरसा स्पेशल सहरसा जंक्शन नहीं पहुंची थी. सात घंटे देरी से सहरसा आनंद विहार ट्रेन खुलने की संभावना बतायी जा रही थी. यह ट्रेन सहरसा जंक्शन से सप्ताह में पांच दिन चलेगी. गरीब रथ एक्सप्रेस की तर्ज पर रेलवे एसी आरक्षित स्पेशल ट्रेन चला रही है. अमान परिवर्तन के बाद सहरसा से सुपौल के रास्ते दिल्ली जाने के लिए यह पहली ट्रेन होगी. 17 अगस्त से दिल्ली से पहली बार रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, निर्मली, सरायगढ़, सुपौल होकर सहरसा के लिए चली. अगस्त से लेकर अक्टूबर माह तक करीब 55 ट्रिप दोनों तरफ से यह ट्रेन चलेगी. आनंद विहार से बुध एवं शुक्र छोड़कर यह ट्रेन 17 अगस्त से 31 अक्टूबर तक चलायी जाएगी. सहरसा से गुरु एवं शनि छोड़कर 18 अगस्त से 30 अक्टूबर तक चलेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










