कई ग्रामीण सड़कों पर वन-वे जैसी स्थिति, विरोध करने पर विवाद की शिकायत

Author Vinod rao
Updated:
विज्ञापन
कई ग्रामीण सड़कों पर वन-वे जैसी स्थिति, विरोध करने पर विवाद की शिकायत

अतलखा–पतरघट मुख्य सड़क मार्ग सहित रहीम टोला, बिंद टोली, जम्हरा, दक्षिणवाड़ी, भरना टोला एवं आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें मक्का के दानों से पट गयी हैं. इससे कई स्थानों पर सड़कें खलिहान का रूप ले चुकी हैं.

विज्ञापन

सड़क बनी खलिहान, बीच सड़क पर सुखाया जा रहा मक्का, राहगीरों की बढ़ी परेशानीपतरघटमक्का की खेती के लिए प्रसिद्ध पतरघट प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों किसानों द्वारा सड़क पर मक्का के दाने फैलाकर सुखाए जाने से यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गयी है. अतलखा–पतरघट मुख्य सड़क मार्ग सहित रहीम टोला, बिंद टोली, जम्हरा, दक्षिणवाड़ी, भरना टोला एवं आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें मक्का के दानों से पट गयी हैं. इससे कई स्थानों पर सड़कें खलिहान का रूप ले चुकी हैं.

वन-वे ट्रैफिक जैसी बनी स्थिति

स्थिति यह है कि कई जगहों पर सड़क का अधिकांश हिस्सा मक्का के दानों से ढका हुआ है. इसके कारण वाहनों का आवागमन वन-वे ट्रैफिक की तरह संचालित हो रहा है. बाइक चालकों, चारपहिया वाहन चालकों एवं पैदल राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में इस बार मक्का का बंपर उत्पादन हुआ है. किसान मशीन से दाने निकालकर उन्हें सीधे सड़क पर सुखा रहे हैं. सड़क पर फैले दानों के कारण कई राहगीर फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं तथा उन्हें निजी अस्पतालों में इलाज कराना पड़ा है.

विरोध करने पर विवाद की शिकायत

ग्रामीणों का आरोप है कि यदि कोई वाहन चालक सड़क पर मक्का फैलाकर सुखाने का विरोध करता है तो संबंधित किसान एवं उनके परिजन विवाद पर उतारू हो जाते हैं. कई मामलों में अभद्र भाषा के प्रयोग एवं लाठी-डंडे लेकर धमकाने की भी शिकायत सामने आयी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन गुजरते हैं. इसके बावजूद समस्या के समाधान की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी है. ऐसे में राहगीरों के बीच किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है. वाहन चालकों एवं स्थानीय लोगों ने पतरघट पुलिस और प्रशासन से सड़क अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारु करने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन
विनोद राव

लेखक के बारे में

By विनोद राव

विनोद राव प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन