महापौर के समक्ष सड़क चौड़ीकरण सहित अन्य मांगों को रखा
Updated at : 25 Feb 2026 6:15 PM (IST)
विज्ञापन

सर्व नारायण सिंह रामकुमार सिंह महाविद्यालय में महापौर बैन प्रिया एवं सिंडिकेट सदस्य मेजर डॉ गौतम को प्रधानाचार्य प्रो डॉ अशोक कुमार सिंह ने महाविद्यालय में सम्मानित किया.
विज्ञापन
महापौर बैन प्रिया का एसएनएसआरकेएस कॉलेज में प्रधानाचार्य ने किया स्वागत
सहरसा. सर्व नारायण सिंह रामकुमार सिंह महाविद्यालय में महापौर बैन प्रिया एवं सिंडिकेट सदस्य मेजर डॉ गौतम को प्रधानाचार्य प्रो डॉ अशोक कुमार सिंह ने महाविद्यालय में सम्मानित किया. महापौर ने महाविद्यालय का निरीक्षण किया. बैन प्रिया ने प्रधानाचार्य से कहा कि महाविद्यालय में सौंदर्यीकरण के लिए जो भी आवश्यकता हो, वह हमें बताएं नगर निगम के द्वारा हर संभव सहयोग किया जायेगा. प्रधानाचार्य के द्वारा मुख्य सड़क से महाविद्यालय तक जर्जर सड़क के निर्माण, मुख्य सड़क पर भव्य गेट का निर्माण, पश्चिमी परिसर में हाई मास्क लाइट, एक वॉशरूम महिला, पुरुष के लिए, साथ ही मंच का चौड़ीकरण के लिए आग्रह किया. शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार सिंह ने महापौर से मांग की कि महाविद्यालय से प्रतिदिन कचरा उठाव, ट्रॉली एवं डस्टबीन की व्यवस्था हो. महाविद्यालय शिक्षक संघ सचिव डॉ रंजय कुमार सिंह ने मांग किया कि मुख्य सड़क से लेकर महाविद्यालय परिसर तक दोनों ओर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था हो. महापौर बैन प्रिया ने प्रधानाचार्य से कहा कि आप अपनी मांग नगर आयुक्त को या उनके कार्यालय में दें. हर संभव पूरा करने का प्रयास करेंगे. प्रधानाचार्य कक्ष में प्रो गौतम कुमार सिंह, डॉ प्रमोद कुमार सिंह, डॉ निर्पेंद्र कुमार सिन्हा, डॉ सैयद रबाब फातिमा, डॉ धर्मव्रत चौधरी, डॉ आर्य सिंधु, डॉ संजय कुमार सिंह , डॉ अनिरुद्ध कुमार, डॉ सुभाष एवं ओम प्रकाश सिंह.के साथ शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




