आतंकवाद के खिलाफ 140 करोड़ देशवासियों के संकल्प को दोहराया

Updated:
विज्ञापन
आतंकवाद के खिलाफ 140 करोड़ देशवासियों के संकल्प को दोहराया

आतंकवाद के खिलाफ 140 करोड़ देशवासियों के संकल्प को दोहराया

विज्ञापन

प्रधानमंत्री के मन की बात को भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने सुना पतरघट . भारतीय जनता पार्टी के मन की बात कार्यक्रम का विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम रविवार को भाजपा कार्यालय धबौली में आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह सत्तारूढ़ दल के उपनेता विधान परिषद् सदस्य डॉ राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा, पार्टी जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह सहित अन्य पार्टी नेताओं एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को गंभीरता से सुना. इस दौरान प्रधानमंत्री ने अपने मन की बातों में पहलगाम के कायराना आतंकी हमले पर गहरा दुख व्यक्त करते घटना में पीड़ित परिवारों को हरसंभव न्याय दिलाने एवं आतंकवादियों को सख्त से सख्त सजा देने का एलान भी किया. उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ 140 करोड़ देशवासियों के संकल्प को दोहराते कहा कि घटना में शामिल आतंकवादियों एवं साजिशकर्ता को किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जायेगा. प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रूद्रानंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सोनवर्षा राज विधानसभा प्रभारी अभिषेक पांडेय, विधानसभा संयोजक मुकेश मानस, सोनवर्षा राज पूर्वी भाग अध्यक्ष शालीग्राम मिश्रा, सोनवर्षा राज पश्चिमी भाग अध्यक्ष वीर अभिमन्यु, उपप्रमुख दिनेश प्रसाद यादव, जिला कार्यसमिति सदस्य प्रो राजवीर यादव, सुमित सिन्हा, युवा मंडल अध्यक्ष अनिल मंडल, मंडल महामंत्री सत्येंद्र नारायण सिंह, रंजन केशरी, शशि कुशवाहा, नारायण साह, शंभु शरण सिंह, राकेश भगत, मनोज मंडल, अनंत कुमार, सहित बड़ी संख्या में पार्टी संगठन से जुड़े नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन