ऐतिहासिक होगी रामनवमी शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन
ऐतिहासिक होगी रामनवमी शोभायात्रा

मंगलवार को रामनवमी शोभायात्रा को लेकर घौरदोड़ हनुमान मंदिर प्रांगण में एक बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता अमेरिकन कुमार ने की.

विज्ञापन

तैयारी को लेकर घोरदौड़ में हुई बैठक

बनमा ईटहरी. मंगलवार को रामनवमी शोभायात्रा को लेकर घौरदोड़ हनुमान मंदिर प्रांगण में एक बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता अमेरिकन कुमार ने की. बैठक में सदस्यों ने बताया कि मां कात्यायनी स्थान महारस से 26 मार्च को सुबह 10 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी. युवा क्रांति के राष्ट्रीय संरक्षक खगेश कुमार ने कहा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा ऐतिहासिक होगी. वहीं युवा क्रांति के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अध्यक्ष पंकज निगम ने कहा कि शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए युवा क्रांति के 50 वोलेंटियर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रहेंगे. यह शोभा विगत वर्ष से और भी विहंगम होने जा रहा है. इस बार शोभायात्रा में लगभग 50 घोड़ा, रथ, एक हजार मोटरसाइकिल, पच्चीस चार चक्का वाहन, साउंड सिस्टम पांच सेट, कर्कधूम बैंड पार्टी एवं पैदल शांतिपूर्ण रामनवमी शोभायात्रा निकाली जाएगी. युवा क्रांति पंकज निगम ने कहा इस बार रामनवमी शोभा यात्रा बहुत ही अलग अद्भुत और शांतिपूर्ण होगा. बैठक में रामनवमी शोभायात्रा को लेकर मार्गदर्शन कर रहे युवा क्रांति के सक्रिय सदस्य अमरथ कुमार, मुखिया मुकेश शर्मा, दिनेश तांती, नरेश कुमार, रामचंद्र रजक, विकास रजक, कृष्णा कुमार, संजय साह, संतोष कुमार, रामलखन साह, सिद्धांत चौपाल, रंजन कुमार,इंद्रदेव कुमार सहित अन्य शामिल थे.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन