छापेमारी में 50 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 13 Jun 2026 6:10 PM

विज्ञापन

बसनही थाना क्षेत्र के महुआ बाजार स्थित अगरेल टोला में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 50 बोतल प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया है.

विज्ञापन

महुआ शराब के साथ तस्कर को भी किया गिरफ्तार

सोनवर्षाराज. बसनही थाना क्षेत्र के महुआ बाजार स्थित अगरेल टोला में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 50 बोतल प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया है. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम बसनही थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि अगरेल टोला निवासी नारायण मंडल के पुत्र मनीष कुमार के घर में अवैध रूप से कोडीन युक्त कफ सिरप का भंडारण किया गया है. सूचना के सत्यापन के बाद अपर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उक्त घर पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान पुलिस ने घर से कुल 50 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया. बरामद कफ सिरप की कुल मात्रा लगभग पांच लीटर बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार, छापेमारी की भनक लगते ही मनीष कुमार घर छोड़कर फरार हो गया. जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित का आपराधिक इतिहास रहा है. वह पूर्व में बसनही थाना क्षेत्र सहित बांका जिले में भी कोडीनयुक्त कफ सिरप एवं शराब से जुड़े मामलों में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है. पुलिस का मानना है कि वह लंबे समय से इस अवैध कारोबार में संलिप्त रहा है.

इधर शाम की गश्ती के दौरान पुलिस ने महुआ खिलाहा निवासी ध्रुव ऋषिदेव को एक बैग में करीब तीन लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित को शनिवार को न्यायिक हिरासत में सहरसा भेज दिया गया. बसनही थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि बरामद कोडीन युक्त कफ सिरप को जब्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. वहीं फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों एवं शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन