पुलिस सप्ताह पर जनसंवाद का आयोजन

पुलिस सप्ताह पर जनसंवाद का आयोजन
महिषी. पुलिस सप्ताह के अवसर पर महिषी थाना पुलिस द्वारा परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया. थानाध्यक्ष जय शंकर कुमार के नेतृत्व में कनीय पुलिस अधिकारी, पुलिस बल के जवान व चौकीदारों ने परिसर की साफ-सफाई कर आमजनों को स्वच्छता का संदेश दिया. दोपहर बाद क्षेत्र के राजनपुर मध्य विद्यालय में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत स्थानीय लोगों के साथ विधि-व्यवस्था संधारण व अपराधियों से निपटने के लिए स्थानीय लोगों से विचार-विमर्श किया गया. जन संवाद को संबोधित करते एसडीपीओ आलोक कुमार ने कहा कि बाजार के सक्षम व्यवसायी अपने दुकानों के बाहर सीसीटीवी लगायें. ताकि किसी घटना के घटित होने पर पुलिस को अपराधियों की पहचान हो सके व कार्रवाई की जा सके. थानाध्यक्ष जय शंकर कुमार ने कहा कि बाजार में संदिग्ध लोगों पर नजर पड़े तो तत्काल पुलिस को सूचना दें. प्रशासन को क्षेत्र में शांति व्यवस्था क़ायम करने में आमलोगों की सहभागिता अपेक्षित है. मौके पर अपर थानाध्यक्ष सुनील कुमार, मुखिया सौरभ कुमार, पैक्स अध्यक्ष निर्भय सिंह, मीर मुनीफ, अजय सिंह, मुन्ना भगत, सत्तार आलम, मो उस्मान सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










