पात्र लाभुकों को ऋण उपलब्ध कराने में दें सुविधा

Updated:
विज्ञापन
पात्र लाभुकों को ऋण उपलब्ध कराने में दें सुविधा

पात्र लाभुकों को ऋण उपलब्ध कराने में दें सुविधा

विज्ञापन

विभिन्न बैंक शाखा प्रबंधकों की बैठक आयोजित सोनवर्षाराज. प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ वेश्म में मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न बैंक शाखा प्रबंधकों की एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें बीडीओ अमित आनंद के अलावा डीएलएम राजकुमार कर्मकार, उद्योग विस्तार पदाधिकारी चंदन कुमार, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक गणेश पासवान विशेष रूप से मौजूद रहे. बैठक में मुख्य रूप से सरकारी योजनाओं के तहत पात्र लाभुकों को ऋण उपलब्ध कराना, स्वरोजगार को बढ़ावा देना व क��षेत्र में आत्मनिर्भरता को मजबूत करने को लेकर अधिकारियों ने बैंक शाखा प्रबंधकों से योजनाओं में सक्रियता दिखाते हुए लाभुकों को आसानी से ऋण उपलब्ध कराने पर चर्चा की गयी. इस दौरान प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत ऋण वितरण में तेजी लाने, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा, कृषि व पशुपालन ऋण को किसानों तक शीघ्र पहुंचाने की आवश्यकता, आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त लाभुकों को ऋण उपलब्ध कराने की प्राथमिकता से संबंधित दिशा निर्देश दिया गया. बैठक में मौजूद शाखा प्रबंधकों ने भी अपनी समस्याओं को सामने रखा. जिसमें लाभुकों के अधूरे कागजात आदि से संबंधित कारणों से ऋण प्रक्रिया में देरी बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन